फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sewer cleaning work was incomplete before the rains, nets were also broken

Fatehabad News: बारिश से पहले सीवर की सफाई का काम अधूरा, जालियां भी टूटी पड़ीं

Wed, 18 Jun 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 18 Jun 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Sewer cleaning work was incomplete before the rains, nets were also broken
फतेहाबाद शहर के शमशान भूमि रोड  रूकी बरसाती जाली।
फतेहाबाद। जनस्वास्थ्य विभाग ने बारिश से पहले शहर में जल निकासी के लिए सीवरेज लाइन व नालियों की सफाई का काम पूरा नहीं किया है। इससे बारिश के दौरान शहर में जलभराव की समस्या हो सकती है।
विज्ञापन

सोमवार रात को मात्र 2 एमएम बारिश से शहर के अशोकनगर में सीवरेज ओवरफ्लो हो गए। लोगों का कहना है कि जनस्वास्थ्य विभाग को जल्द सीवरेज और जालियों की सफाई का काम पूरा करना चाहिए। शहर में बारिश के दौरान हर बार जलनिकासी की समस्या होती है। इससे शहर के भट्टू रोड, अग्रवाल कॉलोनी, जवाहर चौक और अशोक नगर मोहल्ला में 5 से लेकर 10 घंटे तक निकासी नहीं हो पाती।
विज्ञापन

इससे शहर के स्थानीय लोगों व राहगीरों को परेशानी होती है। सीवरेज की सफाई को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से 10 लाख रुपये का टेंडर लगाया गया है। लेकिन यह काम अभी तक पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शहर के अशोक नगर मोहल्ला में फिर से सीवरेज ओवरफ्लो हो चुका है। इससे माजरा रोड पर जलभराव की स्थिति बन गई है।
---

इन स्थानों पर सीवरेज हो रहे हैं ओवरफ्लो

शहर के अशोक नगर बीआर कॉलोनी, बीघड़ मोड़ और मत्सय विभाग के सामने से सीवरेज की सफाई नहीं होने से ओवरफ्लो हो रहे हैं। इससे आमजन व राहगीरों को परेशानी हो रही है। बारिश के दौरान इन स्थानों पर कई-कई दिनों तक जलभराव रहता है।



---

टूटे है सीवरेज के ढक्कन जालिया

फतेहाबाद शहर में कई स्थानों पर सीवरेज के ढक्कन व बरसाती नालियां टूटी हुई है। इससे बारिश के दौरान जलभराव होने से कोई बड़ा हादसे होने की आंशका है। वहीं जालिया टूटने बारिश का पानी सीवरेज में नहीं जा सकेगा, जिससे जल निकास होने में परेशानी होगी। जनस्वास्थ्य विभाग ने मानसून से पहले इनका प्रबंध पूरा नहीं किया है।


:: सीवरेज की सफाई का काम जारी है। मानसून के आने से पहले से सीवरेज की सफाई का काम पूरा कर लिया जाएगा। शहर के अशोक नगर मोहल्ला में ब्रह्म कुमारी आश्रम रोड की ओर जाने वाले अंतिम सीवरेज ओवरफ्लो हो रहा है। जिसको जल्द ठीक करवाया जाएगा।

-सतपाल रोज, एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed