{"_id":"699f2fe6ea0c692c2f0c3ad8","slug":"sewage-connections-cut-for-two-pgs-four-shops-and-five-service-stations-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-149219-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: दो पीजी, 4 दुकानों और 5 सर्विस स्टेशन के काटे सीवरेज कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: दो पीजी, 4 दुकानों और 5 सर्विस स्टेशन के काटे सीवरेज कनेक्शन
Wed, 25 Feb 2026 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 25 Feb 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर में सीवरेज सिस्टम में अवरोध पैदा कर रहे संस्थानों के खिलाफ जनस्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू की है। बुधवार को एसडीओ सतपाल रोज की अगुवाई में टीम ने दो पीजी, मीट मार्केट की चार दुकानों और पांच सर्विस स्टेशनों के सीवरेज कनेक्शन काट दिए।
टीम ने कार्रवाई के दौरान पाया कि कई संस्थान सीवरेज लाइनों में कचरा डालकर उन्हें अवरुद्ध कर रहे थे। गीता नर्सिंग होम के पास स्थित दो पीजी के कनेक्शन बंद किए गए, क्योंकि यहां कचरा डालने की शिकायतें मिल रही थीं। भूना रोड और भट्टू रोड पर स्थित पांच सर्विस स्टेशनों और मीट मार्केट की दुकानों के कनेक्शन भी काटे गए।
जिला सलाहकार शर्मा चंद लाली ने बताया कि दुकानदार सीवरेज लाइनों में कचरा डालकर उन्हें ब्लॉक कर रहे थे। शहर के पुराना पीएनबी बैंक के सामने एमसी कॉलोनी को जाने वाली गली में सीवरेज चैंबर के पास बड़ा गड्ढा होने के चलते एक भवन संचालक को जनस्वास्थ्य विभाग अधिकारियों ने ठीक करवाने के निर्देश दिए हैं। पानी व्यर्थ बहने से जमीन धंस गई थी।