फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Severe cold expected for next three days

Fatehabad News: अगले तीन दिन तक कड़ाके की ठंड के आसार

Mon, 01 Dec 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 01 Dec 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Severe cold expected for next three days
फतेहाबाद के भट्टू स्टैंड पर सुबह के धूप में खड़े होकर बस का इंतजार करते या​त्री। संवाद
फतेहाबाद। जिले में न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में गिरावट से रात के समय ठंड का अनुभव होने लगा है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि उत्तर और उत्तर-पश्चिमी शीत लहरों के आने से ठंड में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन


सुबह और शाम के समय ठंड का प्रभाव महसूस किया जा रहा है। वहीं रबी फसलों के लिए यह अनुकूल मौसम साबित हो सकता है। जिले के किसान हेतराम, पोकर राम और सतबीर ने बताया कि गेहूं की बिजाई जारी है और तापमान में गिरावट से उगने वाली फसल को लाभ मिलेगा। साथ ही पहले से उग चुकी फसलों की वृद्धि में भी मदद मिलेगी। किसानों का मानना है कि ठंड का असर रबी फसलों के उत्पादन और गुणवत्ता दोनों में सुधार ला सकता है।
विज्ञापन


:: राज्य में मौसम आमतौर पर 3 दिसंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। सोमवार रात्रि से तापमान में गिरावट आने से वातावरण में नमी होने से उत्तर व पश्चिमी क्षेत्र में अलसुबह हल्की धुंध परंतु दक्षिणी हरियाणा में हल्की से मध्यम धुंध छाए रहने की संभावना है। इस दौरान हवाओं में हल्का बदलाव रहने तथा सोमवार से उत्तर व उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है, जिससे सुबह व शाम को ठंड बने रहने तथा दिन में धूप खिले रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य में अधिकतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-डॉ. मदन खिचड़ विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed