{"_id":"6ae76bad51ed91c9aa05f8c2","slug":"seven-zone-eleven-register-a-win-thanks-to-bablus-all-round-performance-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-164041-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बबलू के हरफनमौला प्रदर्शन से सेवन जोन इलेवन ने दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बबलू के हरफनमौला प्रदर्शन से सेवन जोन इलेवन ने दर्ज की जीत
Sun, 01 Nov 2026 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 01 Nov 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
रतिया प्रीमियर लीग सीजन 2 के मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को सम्मानित करते हुए म
रतिया। सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में रतिया प्रीमियर लीग (आरपीएल) सीजन-2 के रविवार को खेले गए मुकाबले में सेवन जोन इलेवन ने बिन्नी सुपर किंग्स को 22 रन से हरा दिया। टीम की जीत में बबलू ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अहम योगदान दिया।
मैच में बिन्नी सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सेवन जोन इलेवन ने निर्धारित ओवरों में 160 रन बनाए। इसके जवाब में 161 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिन्नी सुपर किंग्स की टीम 138 रन पर सिमट गई। इस तरह सेवन जोन इलेवन ने 22 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
सेवन जोन इलेवन के बबलू ने 22 गेंदों पर 36 रन की तेजतर्रार पारी खेली। इसके बाद गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने तीन ओवर में केवल 15 रन देकर तीन अहम विकेट हासिल किए। उनके इस हरफनमौला प्रदर्शन ने टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुकाबले में मलकीत सैनी, विक्की गर्ग और अश्विनी गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के आयोजक सम्राट सग्गू और प्रवीण मराठा ने बताया कि लीग में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। इस अवसर पर आयोजन कमेटी के सदस्य सतीश पटवारी, बंटी, पीयूष अरोड़ा, विस्की, पिंडी खोखर, गग्गी, हैप्पी शर्मा, विनय जिंदल, गोबिंद सैनी आदि मौजूद रहे।