फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Selection of 10 teams in district level science quiz competition

Fatehabad News: जिलास्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 10 टीमों का चयन

Wed, 18 Sep 2024 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 18 Sep 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Selection of 10 teams in district level science quiz competition
फतेहाबाद के जिला ​शिक्षा विभाग कार्यालय में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता को लेकर तैयारी करते अ​
फतेहाबाद। हरियाणा राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद पंचकूला द्वारा जिला स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल फतेहाबाद में किया गया। इसमें जिले के सीबीएसई बोर्ड तथा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के विभिन्न सरकारी एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए सीबीएसई और एचबीएसई के अलग-अलग स्कूलों की 10 टीमों का चयन किया गया। ढिंगसरा के शांति निकेतन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम का भी मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में चयन हुआ है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के प्रभारी जिला विज्ञान विशेषज्ञ मुकेश कुमार ने बताया कि स्कूल के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच उत्पन्न करने एवं विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य अरुण शर्मा ने की जबकि नोडल अधिकारी की भूमिका राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झलनियां प्राचार्य विजय कुमार ने निभाई। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए पहले स्क्रीनिंग परीक्षा के द्वारा 25 टीमों में से चयनित आठ टीमों ने फाइनल विषय में हिस्सा लिया। जिला स्तरीय मुख्य क्विज में पहले पांच स्थान पाने वाली टीमों को क्षेत्रीय स्तर (जोनल स्तर) की प्रश्नोतरी प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। प्रतियोगिता के आयोजन में मुख्य रूप से सुनील कुमार, रमेश, मोहन, महेंद्र सिंह, सुरेश कुमार, प्रदीप ने मुख्य भूमिका निभाई।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के ये रहे परिणाम
सीबीएसई
प्रथम स्थान - डीएवी पब्लिक स्कूल फतेहाबाद
द्वितीय स्थान - राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ,फतेहाबाद
तृतीय स्थान - डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल फतेहाबाद
चतुर्थ स्थान - राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय,भट्टूकलां
पांचवां स्थान - पीएल जिंदल स्कूल रतिया

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड
प्रथम स्थान- पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गाजुवाला
द्वितीय स्थान - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मोची चोबारा
तृतीय स्थान - राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भूना
चतुर्थ स्थान - पीडीएम कॉन्वेंट स्कूल खाबड़ा कलां
पांचवां स्थान - शांति निकेतन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढिंगसरा

प्रतियोगिताओं से बच्चे बनते हैं आत्मनिर्भर
जिलास्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी में शांति निकेतन स्कूल से योगिता, सानिया व हरीश ने भाग लिया और टॉप-5 में अपना स्थान प्राप्त किया है। प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बच्चों के विभिन्न कौशलों का विकास करना व उनको आत्मनिर्भर बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रणसिंह रेपसवाल, प्रिंसिपल
-
जिलास्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थी मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। सीबीएसई बोर्ड और एचबीएसई की अलग-अलग टीमों का चयन किया गया है।
- मुकेश मेहता, जिला विज्ञान विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed