{"_id":"09d9e5ec61a7029813a5162648fd4569","slug":"selected-4-sarpanch-and-3-member-of-anch-by-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वसम्मति से चुने चार सरपंच और 3 समिति सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वसम्मति से चुने चार सरपंच और 3 समिति सदस्य
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Sat, 02 Jan 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसी प्रकार खंड के 25 पंचायत समिति सदस्यों में से 3 उम्मीदवारों को सर्वसम्मति से चुना गया है। चुनाव चिन्ह मिलने के बाद उम्मीदवारों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है।
45 सरपंचों के लिए 179 प्रत्याशी मैदान में
एसडीएम डॉ. जेके आभीर ने बताया कि खंड टोहाना में 49 सरपंच व 486 पंच के पद हैं। प्रत्याशियों द्वारा नाम वापसी के बाद 4 गांवों, नांगली से निशा पत्नी ताराचंद, पूर्णमाजरा से पिंकी कौर पत्नी जसवीर सिंह, ठरवा से सुमित्रा पत्नी सुरेंद्र सिंह तथा भीमेवाला से सोमवीर पुत्र सेवा राम को सर्वसम्मति से सरपंच चुन लिया गया।
शेष 45 गांवों में सरपंच पद के 179 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं जिन्हें चुनाव चिन्ह प्रदान कर दिए गए हैं।
162 पंचों के लिए 359 में मुकाबला
इसी प्रकार खंड में पंचों के 486 पद हैं। 30 पदों पर किसी प्रत्याशी का आवेदन नहीं आया जबकि 294 पंचों को सर्वसम्मति से चुन लिया गया है। शेष 162 पदों के लिए 359 प्रत्याशियों को पंच पदों के लिए चुनाव चिन्ह प्रदान कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
सरपंच व जिप सदस्य की वोटिंग ईवीएम से
सरपंच और जिला परिषद सदस्य के लिए जहां ईवीएम से वोटिंग करवाई जाएगी वहीं पंच व पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव बेल्ट पेपर से करवाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा सरपंच प्रत्याशियों के लिए 30 निशान, पंच पद के लिए 20 तथा पंचायत समिति के लिए 30 अलग-अलग प्रकार के चुनाव चिन्ह निर्धारित किए गए थे जो प्रत्याशियों को आवंटित कर दिए गए हैं।
पंचायत समिति के 3 सदस्यों पर सर्वसम्मति
डॉ. जेके आभीर ने बताया कि खंड टोहाना के पंचायत समिति सदस्यों के 25 पदों के लिए 165 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था जिनमें से 40 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र अधूरे होने के कारण रद कर दिए गए थे।
शेष 125 प्रत्याशियों में से शनिवार को 33 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए। जिसके बाद 3 उम्मीदवार सर्वसम्मति से पंचायत समिति सदस्य चुने गए हैं।
वार्ड 22 से धारसुल की राजबाला, वार्ड 24 से दमकौरा की डिंपल रानी तथा वार्ड 25 से सिंबलवाला के कुलदीप को सर्वसम्मति से पंचायत समिति सदस्य चुना गया है। शेष प्रत्याशियों को भी चुनाव चिन्ह प्रदान कर दिए गए हैं।