फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Seeing his brother playing hockey, Mohit picked up a hockey stick at the age of nine

Fatehabad News: भाई को खेलता देख मोहित ने उठाई स्टिक

Sun, 23 Mar 2025 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 23 Mar 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Seeing his brother playing hockey, Mohit picked up a hockey stick at the age of nine
पंजाब के गुरदासपुर में आयोजित जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में जीतने के बाद ट्राफी के साथ गांव बैजलप
फतेहाबाद। गांव बैजलपुर के रहने वाले मोहित ने नौ वर्ष की उम्र में ही हॉकी खेलना शुरू कर दिया था। मोहित को हॉकी खेलने की प्रेरणा अपने बड़े भाई मनोज से मिली। उसके बाद से मोहित राष्ट्रीय व अन्य कई प्रतियोगिताओं में खेलकर पदक जीत चुका है।
विज्ञापन

मोहित जब पांचवीं कक्षा में था, तब उन्होंने खेलना शुरू किया था। छोटी से उम्र में ही मोहित के खेल प्रदर्शन से उसका चयन भारतीय खेल प्राधिकरण में हो चुका है। चयन होने के बाद से ही प्राधिकरण की ओर से उसे सब सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। मात्र 14 वर्ष की उम्र में ही मोहित का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण में होना एक उपलब्धि है। खिलाड़ी मोहित राष्ट्रीय स्तर व राज्य स्तर की कई प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुका हैं। मोहित वर्तमान में कुरुक्षेत्र में स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण में हॉकी खेलने के साथ-साथ पढ़ाई भी कर रहा है। हॉकी में महारथ हासिल करने के लिए मोहित पढ़ाई के साथ सुबह-शाम मैदान में भी पसीना बहा रहा हैं, ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत परिवार और देश का नाम रोशन कर सके।
विज्ञापन

मोहित अब तक इन प्रतियोगिताओं में ले चुका भाग

मोहित तीन बार राज्यस्तरीय हाॅकी स्कूली प्रतियोगिता, चार सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता, जूनियर स्टेट, सीनियर स्टेट, अकादमिक नेशनल, नेहरु हॉकी प्रतियोगिता, महेंद्र सिंह मुंशी हॉकी ओपन टूर्नामेंट, खेलो इंडिया राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता, राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ हॉकी प्रतियोगिता व इंटर साई हॉकी प्रतियोगिता खेल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed