फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Security agencies nabbed active Pakistani spies during Operation Sindoor: DGP

दबोचे गए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सक्रिय पाकिस्तानी जासूस : डीजीपी

Sat, 17 May 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 17 May 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Security agencies nabbed active Pakistani spies during Operation Sindoor: DGP
लघु सचिवालय में मीडिया से बातचीत करते पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर। संवाद
फतेहाबाद। पुलिस महानिदेशक डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने माना कि पाकिस्तानी जासूस हरियाणा में पहले से सक्रिय थे। इनमें से ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सक्रिय कई पाकिस्तानी जासूसों को सुरक्षा एजेंसियों ने दबोचा है। डीजीपी ने उक्त बातें शनिवार को लघु सचिवालय में बैठक के लेने के बाद प्रेसवार्ता में कही।
विज्ञापन

डीजीपी कपूर ने कहा कि पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर के बाद कई जासूस सक्रिय हुए। इसलिए सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस ने चौकसी बढ़ाई। इस बढ़ी हुई चौकसी का ही नतीजा था कि पुलिस के पास बेहतर जानकारी आई। युद्ध का माहौल बनने के बाद जासूसों की गतिविधियां बढ़ीं। डीजीपी ने कहा कि इन सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में केंद्रीय या राज्य की सुरक्षा एजेंसियों से जो भी जानकारी मिलेगी, उस पर तुरंत संज्ञान लिया जाएगा।
विज्ञापन

डीजीपी कपूर ने कहा कि प्रेसवार्ता से पहले हुई पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक में अपराध नियंत्रण के लिए जिला पुलिस को नशे पर लगाम लगाने के लिए सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। पुलिस की ओर से मेडिकल स्टोर संचालकों को भी यह हिदायत दी गई है कि जिन दवाइयां का इस्तेमाल नशे के लिए होता है उन्हें बेचते समय पूरी सावधानी बरती जाए। आने वाले दिनों में पुलिस सूखे नशे पर भी लगाम लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी खुद करेंगे मामलों की जांच

डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि थाने में आने वाली हर शिकायत की सुनवाई प्राथमिकता के आधार पर की जाए। हर शिकायत की जांच एसआई, निरीक्षक और चौकी प्रभारी खुद करें ताकि पीड़ित को समय पर न्याय मिल सके। शिकायत की जांच नीचे के स्तर पर न करवाई जाए। बैठक के दौरान जिला पुलिस की ओर से इस वर्ष किए गए कार्यों की प्रस्तुति दी गई। डीजीपी ने इनका अवलोकन किया। डीजीपी ने पुलिस कर्मचारियों से अगले वर्ष के लिए प्रस्तावित कार्यों की भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed