{"_id":"68542f153ffbb3ce8e02d0b4","slug":"cisf-jawan-died-due-to-illness-in-mahendragarh-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: CISF के जवान का बीमारी के चलते निधन, राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: CISF के जवान का बीमारी के चलते निधन, राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार
Thu, 19 Jun 2025 09:09 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 19 Jun 2025 09:09 PM IST
सार
सीआईएसएफ के जवान का बीमारी के चलते निधन हो गया। जवान लीवर की बीमारी से ग्रस्त था। वीरवार को जवान के पैतृक गांव झूक में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन
सीआईएसएफ जवान का निधन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
क्षेत्र के गांव झूक निवासी सीआईएसएफ के जवान का बीमारी के चलते निधन हो गया। जवान लीवर की बीमारी से ग्रस्त था। वीरवार को जवान के पैतृक गांव झूक में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। 42 वर्षीय जवान कृष्ण कुमार नौ बटालियन 2006 में भर्ती हुआ था। जवान 19 साल से सीआईएसएफ में सेवाएं दे रहा था। इस समय एएसआई के पद पर देवली राजस्थान में कार्यरत था। जवान कृष्ण कुमार के पिता श्री भगवान सीआईएसएफ से रिटायर हैं। वहीं, जवान की पत्नी भी सीआईएसएफ में हवलदार के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन
राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
गांव झूक निवासी सीआईएसएफ से रिटायर्ड श्री भगवान ने बताया कि उनका बेटा 42 वर्षीय कृष्ण कुमार नौ बटालियन में देवली राजस्थान में कार्यरत था। बीमार होने के कारण वह दो दिन से जयपुर के दुर्लभ जी अस्पताल में भर्ती था। वहां उनका देहांत हो गया। आज जवान का पार्थिव शरीर पैतृक गांव झूक में लाया गया। जहां राजकीय सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया गया। जवान को मुख अग्नि उसके 9 वर्षीय बेटे मानवीर ने दी।
विज्ञापन
जवान के हैं तीन बच्चे
सीआईएसएफ के जवान कृष्ण कुमार की पत्नी हरप्रीत भी सीआईएसएफ में हवलदार के पद पर देवली राजस्थान में कार्यरत है। उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें से एक लड़का और दो लड़कियां है। जवान को अंतिम श्रद्धांजलि एवं सलामी देने के लिए आई टुकड़ी का नेतृत्व सलामी इंचार्ज सुभाष चंद्र कर रहे थे। वहीं टुकड़ी का मुख्य नेतृत्व कंवरपाल एवं एसके यादव कर रहे थे। इनके साथ विनीत, एसके दास, धर्मेंद्र कुमार, जगबीर सिंह, सुमित आदि मौजूद थे। उन्होंने उनको सलामी दी। अंतिम यात्रा के दौरान काफी संख्या में लोग ने नम आंखों से अपने लाडले को अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Accident: ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, 3 लोग हुए घायल, बच्चे का शरीर से अलग हुआ पांव