फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Scrap dealer murdered over bike parking dispute

Fatehabad News: बाइक खड़ी करने के विवाद में की कबाड़ कारोबारी की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Scrap dealer murdered over bike parking dispute
नन्हे का फाइल फोटो। खोड़ा में हुई हत्या खबर के साथ
खोड़ा। थाना क्षेत्र में बुधवार शाम गली में बाइक खड़ी करने के विवाद में पड़ोसी ने कबाड़ का कारोबार करने वाले नन्हे (55) और उनके बेटे सलमान पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल पिता-पुत्र को लोग अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने नन्हे को मृत घोषित कर दिया गया। सलमान का दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

खोड़ा के इंद्रा विहार स्थित रब्बानी मस्जिद के पास नन्हे (55) अपने परिवार के साथ रहते थे। उनका कबाड़ का काम है। घर से कुछ ही दूरी पर उसकी दुकान भी है। बुधवार दिन में करीब चार बजे पड़ोसी से बाइक खड़ी करने पर दोनों पक्ष में विवाद हुआ था। पुलिस के मुताबिक पड़ोसी जाकिर के घर की पानी की पाइपलाइन नन्हे के घर के बाहर नाली से होकर जा रही है। नन्हे ने नाली चोक होने और गंदगी फैलने के कारण इसे हटाने को कहा था। बुधवार को उनकी बाइक घर के बाहर खड़ी थी। जाकिर ने पाइप खराब होने की बात कह बाइक हटाने को कहा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
विज्ञापन

एसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि घटना से करीब डेढ़ घंटे पहले नन्हे का विवाद सामने रहने वाले जाकिर और उनके पुत्र के साथ हुआ था। दोनों पक्ष खोड़ा थाना पहुंचे थे, जहां दोनों के बीच समझौता हो गया था। करीब डेढ़ घंटे बाद जाकिर ने एक जानकार से नन्हे को फोन कराया कि तुम्हारे बेटे के लिए रिश्ता आया है। फोन आने के बाद नन्हे काम से लौटने लगे। शाम करीब साढ़े पांच बजे नन्हे घर से 200 मीटर पहले एक दुकान पर रुके थे। वहां पहले से ही मौजूद जाकिर व उसके बेटो समेत सात-आठ लोगों ने नन्हे पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नन्हे पर हमले की जानकारी मिलने पर सलमान घर से दौड़कर आया तो हमलावरों ने उस भी चाकू से प्रहार किए और दोनों को मृत समझकर भाग गए। पुलिस को सूचना देकर स्थानीय लोग ई-रिक्शा से घायल पिता-पुत्र को नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल रेफर किया गया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। दबिश जारी है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है।

दुकानदारों ने गिरा दिए शटर, पुलिस तैनात
वारदात के बाद नन्हे के घर पर लोगों का तांता लग गया। हालात ऐसे थे कि गली में घुस पाना भी मुश्किल था। स्थानीय लोगों का कहना है कि वारदात के समय दुकानदारों ने शटर तक गिरा दिए। इलाके में सीसीटीवी कैमरों की कमी के चलते पुलिस को शुरुआती तौर पर घटना के साक्ष्य जुटाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। फिलहाल क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed