फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   school upgradation do not on the road students barla

स्कूलों के अपग्रेडेशन के लिए छात्राओं को सड़कों पर उतरने की आवश्यकता नहीं : बराला

Fri, 26 May 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फतेहाबाद Updated Fri, 26 May 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश के जिन सरकारी स्कूलों को नियमानुसार अपग्रेड किया जा सकता है, उन्हें अपग्रेड करने की प्रक्रिया जारी है। छात्राओं को इसके लिए सड़कों पर उतर कर सरकार पर दबाव बनाने की आवश्यकता नहीं है। ये  बात वीरवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने भाजपा नेता जगदीश नायक के घर पत्रकारों से बातचीत में कही। बराला प्रदेश भर में स्कूली छात्राओं द्वारा अपने-अपने स्कूलों को अपग्रेड करवाने के लिए दिए जा धरने व प्रदर्शनों बारे पूछे गए सवाल के जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि स्कूलों को अपग्रेड करने के लिए कई नियमों को पूरा करना आवश्यक होता है जिसमें स्कूली बच्चों की संख्या, भवन की जरूरत, अध्यापकों की संख्या आदि शामिल होते हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि सरकार पहले से ही पॉलिसी के तहत स्कूलों को अपग्रेड करने का काम कर रही है, ऐसे में उन्हें नहीं लगता कि धरना प्रदर्शन या भूख हड़ताल से सरकार पर दबाव बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed