फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Satguru has arrived in a flower-laden palanquin, come and have darshan during the Nagar Kirtan

Fatehabad News: फुलां वाली पालकी च सतगुरु आए ने, आओ नगर कीर्तन दे दर्शन पाइए

Sat, 04 Jan 2025 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 04 Jan 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Satguru has arrived in a flower-laden palanquin, come and have darshan during the Nagar Kirtan
फतेहाबाद। सिख धर्म के दसवें गुरु और खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। पांच प्यारों की अगुवाई में गुरुनानकपुरा स्थित गुरुद्वारा से नगर कीर्तन शुरू हुआ।
विज्ञापन


यह रतिया चुंगी, मॉडल टाउन, पपीहा पार्क, राष्ट्रीय राजमार्ग, बस स्टैंड, हंस मार्केट, महाराजा अग्रसेन चौक, पालिका बाजार, लालबत्ती चौक, बीघड़ चौक, जगजीवनपुरा गुरुद्वारा सिंह सभा, गुरु गोबिंद सिंह मार्ग, पुराना बस स्टैंड, भूना मोड, ऑटो मार्केट, खेमा खाती रोड, डीएसपी रोड, जवाहर चौक, थाना रोड, धर्मशाला रोड, वाल्मीकि चौक से होता वापस गुरुनानकपुरा गुरुद्वारा जाकर संपन्न हुआ।
विज्ञापन


संगत द्वारा नगर कीर्तन का जगह-जगह पर स्वागत किया गया व प्रसाद ग्रहण किया गया। इस दौरान पूरा शहर फुलां वाली पालकी च सतगुरु आए ने, आओ नगर कीर्तन दे दर्शन पाइये, वाहु वाहु गोबिंद सिंह आपे गुरु चेला, जो बोले सो निहाल सतश्री अकाल, सतनाम वाहे गुरु के जयघोष से गूंजायमान हो उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूथ खालसा सोसायटी के सदस्यों द्वारा गतका की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान हैरतअंगेज प्रदर्शन से लोग मंत्रमुग्ध हो गए। गुरुग्रंथ साहिब की पालकी के रास्ते में श्रद्धालु सफाई करते हुए चले। श्रद्धालुओं द्वारा नगर कीर्तन में गुरु की बाणी का गुणगान किया गया। गुरुद्वारा सिंह सभा के महासचिव महेंद्र सिंह वधवा ने बताया कि प्रकाश दिवस के उपलक्ष्य में 6 जनवरी सोमवार को जगजीवनपुरा स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में गुरु का दीवान सजाया जाएगा और गुरु का अटूट लंगर चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed