{"_id":"67aa45cc9a6091db7a0f66f8","slug":"sanitation-workers-submitted-memorandum-to-chairman-and-secretary-regarding-pending-demands-fatehabad-news-c-128-1-svns1027-133008-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सफाई कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर चेयरमैन और सचिव को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सफाई कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर चेयरमैन और सचिव को सौंपा ज्ञापन
Tue, 11 Feb 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपते सफाई कर्मचारी व ईकाई प्रधान।
रानियां। नगर पालिका के अधीन कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने इकाई प्रधान सोमपाल पुहाल के माध्यम से नगर पालिका चेयरमैन व सचिव को लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इकाई प्रधान सोमपाल पुहाल ने बताया कि सफाई कर्मचारियों को वर्ष 2014 में सरकार द्वारा जारी पत्र के माध्यम से जूते देने के आदेश जारी किए गए थे जो आज तक नहीं मिले।
सभी कर्मचारी सफाई कार्य चप्पल पहनकर करते हैं, कई बार कांच या नुकीली वस्तु लगने से कई कर्मचारी घायल हो चुके हैं। इस दौरान कर्मचारियों ने घरों से कचरा एकत्रित करने वाले सफाई कर्मचारियों और वाहन चालकों को वेतन का भुगतान प्रत्येक महीने की 1 से 7 तारीख के मध्य करने की मांग की। वहीं वर्ष 2019 में सफाई कर्मचारी राज कुमार की मृत्यु पर बकाया वेतन व मेडिकल बिल की राशि की अदायगी मृतक कर्मचारी की पत्नी जसवीर को देने की मांग रखी गई।
पुहाल ने बताया कि 27 नवंबर 2024 को नगर पालिका प्रशासन ने 10 दिन के अंदर कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया था जो अब तक नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि अगर नगर पालिका प्रशासन ने 17 फरवरी तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया तो सभी नगरपालिका सफाई कर्मचारी हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होंगे।