फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sanitation system found deteriorating in District Civil Hospital, told Bhattu the best

जिला नागरिक अस्पताल में बिगड़ी मिली सफाई व्यवस्था, भट्टू को बताया बेस्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Sanitation system found deteriorating in District Civil Hospital, told Bhattu the best
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग की पंचकूला से आई टीम ने जिले के सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. संजय दहिया और उनकी टीम डॉ. अशोक चौहान और डॉ. राजेश ने नागरिक अस्पताल फतेहाबाद का निरीक्षण किया। यहां पर टीम को व्यवस्था बिगड़ी मिली। अस्पताल में सफाई और शौचालय गंदे मिलने पर फटकार लगाई गई। इसके अलावा टीम ने अग्निशमन यंत्रों की भी जांच की। निदेशक ने अधिकारियों को फायर एनओसी लेने के आदेश दिए और कहा कि नियम अनुसार यंत्र लगाए जाएं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में फायर एनओसी न मिलने पर भी नाराजगी जताई। टीम को इमरजेंसी में भी व्यवस्था ठीक नहीं मिली। अस्पताल की बिल्डिंग का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों को कंडम जगह की मरम्मत करवाने के आदेश दिए। टीम ने सेक्टर 10 में बनने वाली बिल्डिंग का भी निरीक्षण किया। वहीं पंचकूला से आए निदेशक टीम के साथ भट्टूकलां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। टीम ने यहां पर अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल में साफ-सफाई और बेहतर व्यवस्था देखकर एसएमओ डॉ. सुजाता बंसल की पीठ थपथपाई और कहा कि जिले का सबसे बेस्ट अस्पताल है।
विज्ञापन

भूना में मिला मात्र एक ही डॉक्टर
टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना का निरीक्षण किया। यहां पर मात्र एक ही डॉक्टर मिला। अधिकारियों ने बताया कि यहां मात्र एक ही डॉक्टर कार्यरत है बाकी पद खाली है। अस्पताल की नई बिल्डिंग है लेकिन डॉक्टर न होने से दिक्कत हो रही है। इसके अलावा पंचकूला से आए अधिकारियों ने टोहाना का उप नागरिक अस्पताल और रतिया के अस्पताल का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने रखी डॉक्टरों की मांग
पंचकूला से आई टीम ने अस्पतालों के निरीक्षण के बाद सिविल सर्जन कार्यालय में अधिकारियों से बैठक की। बैठक में टीम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समस्याओं को लेकर भी चर्चा की। अधिकारियों ने कहा कि जिले में डॉक्टरों की कमी है। इसके अलावा सिविल सर्जन कार्यालय में भी अधिकारियों के पद खाली है।

कोट
नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में निदेशक ने निरीक्षण किया है। साफ-सफाई ठीक मिली है, ऐसी बात नहीं है। फायर एनओसी के लिए कहा है, ये प्रक्रिया पहले से चल रही है। डॉक्टरों की कमी है इसको लेकर अवगत करवा दिया गया है।
-डॉ. राजेश चौधरी, एसएमओ नागरिक अस्पताल फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed