{"_id":"67a64d69483b8a2519015ba6","slug":"sampada-team-could-not-remove-encroachment-in-front-of-the-houses-in-sector-3-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-128999-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: संपदा टीम सेक्टर 3 में कोठियों के आगे से नहीं हटा सकी अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: संपदा टीम सेक्टर 3 में कोठियों के आगे से नहीं हटा सकी अतिक्रमण
Fri, 07 Feb 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 07 Feb 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के सेक्टर तीन में एचएसवीपी के एसडीओ अतिक्रमण दिखाते हुएसंवाद
फतेहाबाद। एचएसवीपी के सेक्टर तीन में शुक्रवार को कोठियों के आगे किए गए अवैध निर्माण को तोड़ने के लिए संपदा अधिकारी हिसार से टीम जेसीबी लेकर पहुंची। टीम के आने की पहले सूचना मिलते ही आरडब्ल्यूए के सदस्य कम्युनिटी सेंटर में एकत्रित हो गए और अतिक्रमण हटाने नहीं दिया।
आरडब्ल्यूए सदस्यों ने अधिकारियों का घेराव करके कहा कि अतिक्रमण हटाने के लिए टीम पहुंच गई है लेकिन पहले कभी सुध नहीं ली गई है। यहां पर वे समस्याओं से जूझ रहे हैं। किसी को कोई नोटिस भी नहीं दिया गया है इसलिए उन्हें 15 दिन का समय दिया जाए। दूसरी तरफ संपदा अधिकारी हिसार की टीम की कार्रवाई से पहले कई कोठी मालिकों ने खुद ही अवैध रूप से बनाए रैंप, आगे की गई चहारदीवारी और पार्क की ग्रिल को तोड़ना शुरू कर दिया।
आरडब्ल्यूए सदस्यों नरेश सोनी, अनिल कुमार, राजकुमार, पार्षद ज्योति मेहता ने अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई करने के लिए आए एसडीओ रामप्रसाद, प्रवीन नागपाल, जेई चंद्र मोहन को साथ ले जाकर सेक्टर तीन में घुमाया और समस्याएं गिनवाई। आरडब्ल्यूए सदस्यों ने कहा कि खाली प्लॉट में गंदगी फैल रही है, इनकी कभी सफाई नहीं करवाई गई है। इसके अलावा न ही खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
लोगों ने कहा कि सेक्टर के अंदर से माइनर गुजर रही है और उसमें गंदगी फैली हुई है। इसमें से जहरीले जीव-जंतु निकलते हैं और घरों में घुस जाते हैं। इस दौरान एसडीओ रामप्रसाद ने कहा कि माइनर को लेकर सिंचाई विभाग से उन्हें एनओसी दिलवाई जाए, इसके बाद वह इसकी सफाई करवा देंगे।
- बिना ड्यूटी मजिस्ट्रेट और फोर्स के पहुंची टीम
एचएसवीपी के सेक्टर तीन और पार्ट दो में अवैध रूप से रैंप और टॉय वॉल पार्क व ग्रिल को लेकर एस्टेट अधिकारी हिसार कार्यालय की तरफ से करीब 10 दिन पहले सार्वजनिक सूचना जारी की गई थी। इस बारे में बकायदा मुनादी भी करवाई गई थी। प्रशासन की तरफ से अतिक्रमणकारियों को 5 फरवरी का समय दिया गया था कि इसे वे खुद ही हटा लें। अगर नहीं हटाए तो इसके बाद एचएसवीपी खुद कार्रवाई करेगा। तय समय के बाद शुक्रवार को टीम कार्रवाई के लिए पहुंची। इसमें एसडीओ और जेई शामिल रहे। सेक्टर में जेसीबी पहले ही पहुंच गई थी लेकिन टीम कार्रवाई शुरू नहीं कर पाई। आरडब्ल्यूए ने सवाल-जवाब में ही टीम को उलझा दिया। दूसरी तरफ कार्रवाई करने पहुंची टीम बिना ड्यूटी मजिस्ट्रेट और फोर्स के मौके पर पहुंची थी।
-685 कोठियों का हो चुका है निर्माण, 60 फीसदी ने किया कब्जा
सेक्टर तीन में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के करीब डेढ़ हजार प्लॉट है। यहां पर करीब 685 भवनों का निर्माण हो रखा है। इसके अलावा करीब 850 से 900 प्लॉट खाली है। बताया जा रही है करीब 60 फीसदी ने अवैध रूप से रैंप और टॉय वॉल पार्क बना रखे हैं।
- जेसीबी को सफाई पर लगाया
अतिक्रमण हटाने के लिए कार्रवाई शुरू नहीं हो पाई तो अधिकारियों ने सामुदायिक केंद्र के पास प्लॉट में पड़ी गंदगी को हटाने में लगा दिया। हालांकि इससे पहले स्थानीय निवासियों ने अधिकारियों को कहा था कि प्लॉट में गंदगी पड़ी है लेकिन उसे नहीं उठाया जाता है। इस पर एसडीओ ने जवाब दिया था कि वह प्लॉट धारक को नोटिस जारी करेंगे।
- अतिक्रमण को लेकर सार्वजनिक सूचना पहले ही जारी कर दी गई थी। इसके चलते काफी भवन मालिकों द्वारा खुद ही अतिक्रमण हटाया जा रहा है। आरडब्ल्यूए की तरफ से 15 दिन का समय मांगा गया है। इसके चलते उन्हें समय दिया गया है। अगर किसी ने अतिक्रमण नहीं हटाया तो इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा कोर्ट के सामने कुछ अवैध दुकानें बनी है इन्हें भी हटवाया जाएगा। इसको लेकर नोटिस दिया जा चुका है।
- रामप्रसाद, एसडीओ, एचएसवीपी, हिसार