फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   RTPCR test kit finished, sampling stopped

Fatehabad News: आरटीपीसीआर जांच किट खत्म, सैंपलिंग हुई बंद

Mon, 22 May 2023 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 22 May 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
RTPCR test kit finished, sampling stopped
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में आरटीपीसीआर सैंपल काउंटर ।
फतेहाबाद। कोरोना जांच को लेकर जिले में आरटीपीसीआर किट एक बार फिर से खत्म हो गई है। किट न होने से विभाग ने सैंपलिंग बंद कर दी है। इमरजेंसी में ही 5 से 10 सैंपल लिए जा रहे हैं। विभाग ने किट की लोकल परचेज करने के लिए एनओसी मांगी है। एनओसी मिलने के बाद जेम पोर्टल से विभाग किट की खरीद करेगा।
विज्ञापन

हालांकि किट आने में चार से पांच दिन का समय लग सकता है। रैपिड एंटीजन किट विभाग के पास पहले से ही खत्म है। ऐसे में अब कोरोना जांच के लिए दूसरे जिले में जाना होगा। जिले में रोजाना कोरोना के 100 से 150 सैंपल लिए जा रहे थे।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का एक ही एक्टिव केस
कोरोना का जिले में एक ही एक्टिव केस है। वह मरीज निजी अस्पताल में दाखिल है। इस साल कोरोना संक्रमण के जिले में करीब 210 केस मिल चुके हैं। दो कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण की जिले में ये रही है स्थिति
क्षेत्र कोरोना संक्रमित मिले
फतेहाबाद 5305
टोहाना 2665
रतिया 3594
भट्टूकलां 3325
बड़ोपल 1250
भूना 2579
जाखल 1706

आरटीपीसीआर जांच किट खत्म हो गई है। किट को लेकर डिमांड की गई है। दो से तीन दिन में किट आ जाएंगी, इसके बाद सैंपलिंग शुरू हो जाएगी।
- मेजर डॉ.शरद तुली, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed