{"_id":"66f29b091243cded630a393d","slug":"rs-3-90-lakh-cash-recovered-form-car-driver-in-fatehabaad-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में खूब पकड़ा जा रहा कैश: फतेहाबाद में कार सवार से मिले 3.90 लाख रुपये, पुलिस ने जब्त किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में खूब पकड़ा जा रहा कैश: फतेहाबाद में कार सवार से मिले 3.90 लाख रुपये, पुलिस ने जब्त किए
Tue, 24 Sep 2024 04:27 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 24 Sep 2024 04:27 PM IST
सार
हरियाणा के फतेहाबाद में एक कार सवार से 3.90 लाख रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस और चुनाव निगरानी अधिकारियों की टीम रुपयों को कब्जे में लेकर सील कर दिया है।
विज्ञापन
कैश को सील करते चुनाव निगरानी अधिकारी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा आम चुनाव को लेकर कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच लाखों रुपये की नगदी पकड़े जाने के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला फतेहाबाद का है। शहर के भट्टू रोड पर मंगलवार दोपहर को पुलिस और चुनाव निगरानी अधिकारियों की टीम नाकाबंदी के दौरान एक कार सवार से 3.90 लाख रुपये की नगदी बरामद की है। कार चालक राशि के बारे में कोई पुख्ता सबूत और जानकारी नहीं दे पाया, जिसपर अधिकारियों ने राशि को जब्त कर सील कर दिया है।
विधानसभा चुनाव को लेकर अधिकारियों की टीम भट्टू रोड पर जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय के सामने नाकाबंदी कर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान टीम ने एक कार को शक के आधार पर रोका। कार को भिवानी निवासी हरिकृष्ण चला रहा था।
गाड़ी की जांच के दौरान 3 लाख 90 हजार रुपये कैश बरामद हुआ। टीम मे पुलिस अधिकारियों के अलावा बिजली निगम एसडीओ नगेंद्र और नगर परिषद जेई राजेश भांभू मौजूद थे। टीम को कार सवार व्यक्तियों ने बताया कि प्लॉट का सौदा हुआ है और उसकी एवज में बयाना राशि आई है। एसडीओ नगेंद्र ने बताया कि चुनाव आचार सहिंता लगी हुई है। इसके चलते कोई भी व्यक्ति 50 हजार से ज्यादा की नकद राशि साथ नहीं रख सकता है। ऐसे मे बरामद राशि को सील करके ट्रैजरी मे जमा करवाया जाएगा। यहां से मालिक दस्तावेज दिखाकर राशि वापस ली सकेगा।