फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   roadways workers on the road against in new roadways policy

परिवहन नीति के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान शुरू

Tue, 05 Jan 2016 11:24 PM IST
फतेहाबाद ब्यूरो
फतेहाबाद ब्यूरो Updated Tue, 05 Jan 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
7 जनवरी तक चलने वाले इस अभियान के दौरान रोडवेज कर्मचारियों द्वारा जनता को सरकार की जनविरोधी व कर्मचारी विरोधी नीतियों को अवगत करवाया गया।
विज्ञापन


रोडवेज वर्कर्स यूनियन के प्रधान सूरजभान चोपड़ा ने कहा कि यह अभियान तय करेगा कि प्रदेश की जनता सरकारी परिवहन सुविधा चाहती है।

सरकार की निजीकरण की नीतियों के खिलाफ लोगों में काफी रोष दिखा और काफी संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर कर अपना विरोध दर्ज करवाया।

चोपड़ा ने मांग रखी कि सरकार को जनभावनाओं का सम्मान करते हुए और कर्मचारियों के आंदोलन से सबक लेकर विभाग में 10 हजार नई बसों को शामिल किया जाए ताकि 70 हजार बेरोजगारों को रोजगार मिल सके।

उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने अब भी कोई सबक नहीं लिया तो कर्मचारियों द्वारा आंदोलन को तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार एक सोची-समझी साजिश के तहत रोडवेज के आकार को घटा रहा है।
विज्ञापन


प्रत्येक डिपो के 25 किलोमीटर के दायरे में पड़ने वाले गांवों से सरकारी बसों के संचालन पर रोक लगा दी गई है। सभी श्रेणियों के हजारों पद खाली होते हुए भी उन पर भर्ती नहीं की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि युवाओं को पक्की नौकरी देने की बजाय सरकार विभाग को निजी हाथों में सौंपकर अपनी जिम्मेवारी से पल्ला झाड़ना चाहती है।

हस्ताक्षर अभियान में हवा सिंह राड़, कीमत ढांडा, केशव, जोगिन्द्र रेहडू, अमित शर्मा, बलवान सिंह नेहरा, शिव कुमार, श्योनारायण, संजय बेरवाल सहित अनेक रोडवेज कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed