{"_id":"64bd66f7e426f2d0490764b6","slug":"roads-started-opening-due-to-low-flood-water-level-bus-service-also-started-till-budhlada-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-2619-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बाढ़ का जलस्तर कम होने से खुलने लगे रास्ते, बुढलाडा तक बस सेवा भी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बाढ़ का जलस्तर कम होने से खुलने लगे रास्ते, बुढलाडा तक बस सेवा भी शुरू
विज्ञापन
रतिया बुढलाडा सड़क मार्ग पर जाती रोडवेज बस
रतिया। घग्गर पुल पर बाढ़ का जलस्तर 18 फुट से घटकर 15 फुट होने के चलते क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। बाढ़ के पानी से अधिकतर सड़क मार्गों के बंद होने से ठप हो चुका आवागमन भी शुरू हो गया है। बाढ़ का पानी सड़कों से उतरने लगा है। हरियाणा-पंजाब को जोड़ने वाली रतिया-बुढलाडा सड़क पर गांव बाह्मणवाला में जलभराव होने के चलते कई दिनों से यह मार्ग बंद पड़ा था। मगर रविवार को गांव में पानी सड़कों से नीचे उतर गया, जिसके बाद परिवहन विभाग ने रतिया-बुढलाडा मार्ग पर बसों का आवागमन शुरू कर दिया।
वहीं, बाढ़ का पानी आने से रतिया से लाली, अलीकां सड़क मार्ग, अलीकां से पिलछिया, रतनगढ़ से बलियाला जाने वाले रोड पर भी पानी कम होने से बंद हुए रास्ते खुल गए हैं। हालांकि, रतिया से फतेहाबाद, भूना रोड और जाखल को जाने वाले रास्ते अभी बंद हैं। इन सड़क मार्ग पर बस सेवा भी बंद है। जलस्तर कम होने से अब अलीकां से पिलछिया, लाली, लालवास, खैरपुर, कलोठा, अलीका, रतनगढ़ से बलियाला जाने वाले रास्ते खुल गए हैं। बस अड्डा इंचार्ज हरबंस सिंह ने बताया कि रविवार को रतिया से बुढलाडा बस सेवा शुरू कर दी गई है अन्य कुछ रूटों पर भी सोमवार को बस सेवा बहाल कर दी जाएगी तथा जैसे ही अन्य सड़क मार्ग खुलेंगे उन पर भी बस सेवा जल्द सुचारू की जाएगी
कोट
घग्गर में जलस्तर कम होने से सड़कों से रास्ता खुल गया है। खेतों में भी पानी काफी नीचे चला गया है। इसलिए जनजीवन को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रशासन हरसंभव प्रयास करने में लगा हैं।
विज्ञापन
-जगदीश चंद्र, एसडीएम, रतिया