फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Roads of the city started getting uprooted due to three days of rain, manholes were also sinking

Fatehabad News: तीन दिन की बारिश से ही उखड़ने लगीं शहर की सड़कें, मैनहोल भी धंस रहे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Roads of the city started getting uprooted due to three days of rain, manholes were also sinking
फतेहाबाद की सतीश कॉलोनी में टूटी सडक।
फतेहाबाद। मानसून आने में अभी समय बाकी है और हाल ही में तीन दिन तक हुई बारिश से शहर की गलियों की सड़के उखड़ने लगी हैं। शहर में अनेक स्थानों पर बनी इंटरलॉकिंग सड़कें यहां पर बने जलनिकासी व सीवरेज धंसने लगे हैं। जगह-जगह गड्ढ़े होने से शहरवासियों को गुजरने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जलनिकासी के लिए बनाए गए ड्रेनेज के ढक्कनों में मिट्टी भर गई है और पानी के दबाव के कारण यह धंसने लगे हैं।
विज्ञापन


शहर के लाजपत नगर, बीघड़ रोड से जीटी रोड को जाने वाली सड़क, सतीश कॉलोनी, अग्रवाल कॉलोनी, लाजपत नगर, आजाद नगर, रतिया चुंगी रोड, जवाहर चौक, सुंदर नगर सहित अन्य हिस्सों में पहली बारिश ने ही प्रशासन की पोल खोल दी है। जीटी रोड पर बारिश के पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज बनाए गए हैं, जो पुराना बस स्टैंड के पास बने बड़े नाले से होते हुए खैरातीखेड़ा रोड पर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तक जाता है। लेकिन मिट्टी व गाद भरने के कारण इस नाले के मेनहोल से पानी नहीं गुजर पा रहा और जीटी रोड पर दुर्गा मंदिर एरिया कीचड़ से सन गया है। दो दिन से कीचड़ यहां से नहीं हटाया गया है, जिस कारण दुकानदारों व मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लाजपत नगर, डीएसपी रोड, जवाहर चौक में तो मैनहोल भी धंस गए हैं, जो कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं। सतीश कॉलोनी रोड पर हाल ही में इंटरलॉकिंग सड़क बनाई गई थी और यहां पर भी मेनहोल धंस गए हैं और गड्ढ़े बनने से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कोठ

बुधवार को हुई बारिश के दौरान मैंने शहर का दौरा किया था। शहर में जलनिकासी के उचित प्रबंध किए गए हैं। मानसून के आने से पहले ही शहर में जलनिकासी के लिए बनाए गए ड्रेनेज की सफाई करवा दी जाएगी और जलनिकासी के उचित प्रबंध किए जाएंगे। जहां पर सड़कों के धंसने की समस्या है, इस मामले में जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-राजेंद्र खिंची, प्रधान नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed