फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Roads narrowed by half due to overgrowth along main routes; risk of accidents

Fatehabad News: मुख्य मार्गों के किनारे उगी झाड़ियों से आधे हो गए रोड, हादसों की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Roads narrowed by half due to overgrowth along main routes; risk of accidents
गांव ढिंगसरा से मेहूवाला रोड के किनारे उगी झाड़ियों से तंग हुआ रास्ता। संवाद
फतेहाबाद। जिले के मुख्य मार्गों के किनारे उगी कंटीली झाड़ियां वाहन चालकों और राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं। फतेहाबाद से भट्टू कलां, खैराती खेड़ा और रतिया रोड पर झाड़ियां सड़क के किनारों से फैलकर सफेद पट्टियों तक पहुंच गई हैं।
विज्ञापन

इससे सड़क किनारे बनी सफेद पट्टियां झाड़ियों में छिपती जा रही हैं और मार्ग संकरा हो गया है। इससे हादसे होने की आशंका बनी रहती है। इन झाड़ियों के कारण आमने-सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देने और मोड़ पर सामने की स्थिति का सही आकलन नहीं हो पाने से हादसों की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

फतेहाबाद भट्टू मार्ग राजस्थान को जोड़ता है। इससे इस मार्ग से रोजाना हजारों वाहन और पैदल राहगीर गुजरते हैं लेकिन झाड़ियों की कटाई और सफाई नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अचानक सामने वाहन आने पर संतुलन संभालना मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
झाड़ियों से बचने के लिए बीच सड़क पर आ रहे दुपहिया चालक

इन झाडि़यों के दुपहिया वाहन चालकों को इनसे बचने के लिए कई बार सड़क के बीच की ओर आना पड़ता है। ऐसे में पीछे से आने वाले वाहनों और सामने से गुजर रहे यातायात के साथ टकराव का खतरा बढ़ जाता है। पैदल राहगीरों को भी सड़क किनारे सुरक्षित जगह नहीं मिल पाती। वाहन चालक रणसिंह, घड़सीराम और विजेंद्र कुमार ने बताया कि मुख्य मार्गों पर लगातार वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में सड़क किनारे झाड़ियों का फैलाव राहगीरों की सुरक्षा के लिए गंभीर समस्या बन सकता है।

--

ग्रामीणों ने की तत्काल कटाई-सफाई की मांग
गांव मेहूवाला से ढिंगसरा संपर्क मार्ग और फतेहाबाद खैराती रोड को लेकर ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से प्रभावित मार्गों के किनारे उगी झाड़ियों की तत्काल कटाई कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क की सफेद पट्टियों तक फैली झाड़ियों को हटाकर किनारों की सफाई करवाई जानी चाहिए ताकि वाहन चालकों को सड़क की वास्तविक चौड़ाई का पता चल सके और सामने से आने वाले वाहनों को समय रहते देखा जा सके।
:: सर्दी व धुंध का मौसम शुरू होने से पहले सड़कों की सफाई का काम पूरा कर लिया जाएगा। जिसमें झाड़ियों की कटाई व सफेद पट्टी बनाए जाने का काम शामिल है।
- राहुल चहल, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, फतेहाबाद।

गांव ढिंगसरा से मेहूवाला रोड के किनारे उगी झाड़ियों से तंग हुआ रास्ता। संवाद

गांव ढिंगसरा से मेहूवाला रोड के किनारे उगी झाड़ियों से तंग हुआ रास्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed