{"_id":"6443c3ffacfdd0bfbc0abaf5","slug":"risk-of-corona-infection-increased-in-fatehabad-21-people-including-dsp-infected-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ा: डीएसपी सहित 21 लोग संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ा: डीएसपी सहित 21 लोग संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप
Sat, 22 Apr 2023 04:54 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 22 Apr 2023 04:54 PM IST
सार
फतेहबाद में कुल एक्टिव केस 29 हो गए हैं। आज 8 लोग डिस्चार्ज भी हुए हैं।शनिवार को नए मिले केसों में 10 केस फतेहाबाद से, 5 केस टोहाना से, रतिया, बडोपल, भूना, जाखल से एक-एक केस व 2 केस भट्टूकलां से मिले हैं।
विज्ञापन
बढ़ रहे कोरोना के मामले
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना की चौथी लहर एक बार फिर जिले पर हावी होने लगी है। फतेहाबाद में कोरोना के केस तेजी से बढ़ने लगे हैं। आम जनता के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारी भी लगातार कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। शनिवार को जिले में डीएसपी अजायब सिंह सहित कोरोना 21 नए केस सामने आए हैं। डीएसपी ने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। इससे पहले फतेहाबाद की एसपी, डीएमसी, सीएमओ, डिप्टी सीएमओ, मनोरोग विशेषज्ञ भी कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन
एक बुजुर्ग की हो चुकी है मौत
वहीं, अब जिले में कुल एक्टिव केस 29 हो गए हैं। आज 8 लोग डिस्चार्ज भी हुए हैं।शनिवार को नए मिले केसों में 10 केस फतेहाबाद से, 5 केस टोहाना से, रतिया, बडोपल, भूना, जाखल से एक-एक केस व 2 केस भट्टूकलां से मिले हैं। अब तक जिले में ओवर ऑल 20 हजार 314 केस मिल चुके हैं, जिनमें से 504 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। जबकि 19 हजार 781 लोग कोरोना से पार पा चुके हैं। जिले में पॉजिटिविटी रेट 4.7 है जबकि रिकवरी रेट 97.43 बनी हुई है। विभाग द्वारा लिए गए 57 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। कोरोना की चौथी लहर में हुडा सेक्टर के एक बुजुर्ग की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन
अधिकारी के अनुसार
फतेहाबाद में डीएसपी सहित शनिवार को कोरोना के 21 केस सामने आए हैं। लोगों को अब बचाव की आवश्यकता है। हालांकि कोरोना के जो केस सामने आ रहे हैं, माइल्ड केस हैं। लेकिन लोगों को स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी पर ध्यान देना होगा। मास्क लगाकर रहें और सामाजिक दूरी बनाए रखें। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में ना घुसें। -डॉ. विष्णू मित्तल, जिला महामारी अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन