फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Revenue officials have been out in the field for two days to understand the difficulties faced by Patwaris

Fatehabad News: पटवारियों की दिक्कतें जानने दो दिन से फील्ड में उतरे राजस्व अधिकारी

Sat, 29 Aug 2026 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 29 Aug 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Revenue officials have been out in the field for two days to understand the difficulties faced by Patwaris
फतेहाबाद में फील्ड में सर्वे करते हुए अ​धिकारी
फतेहाबाद। फसल सर्वे में पटवारियों को आ रही दिक्कतों की जानकारी लेने के लिए राजस्व अधिकारी दो दिन से फील्ड में उतरकर जायजा ले रहे हैं। अधिकारियों के साथ पटवारी भी मौजूद रहे। इस दौरान सॉफ्टवेयर की समस्याएं भी सामने आईं।
विज्ञापन

एसडीएम राजेश कुमार, तहसीलदार सुरेंद्र सिंह और नायब तहसीलदार विकास ने गांव धांगड़ सहित कई गांवों में सर्वे किया। भट्टूकलां में भी नायब तहसीलदार ने फील्ड में पहुंचकर स्थिति देखी।
विज्ञापन

अधिकारियों को धान के खेतों में जलभराव मिला। गन्ने की फसल आठ से 10 फीट तक ऊंची मिली। ऐसे खेतों में पहुंचने में परेशानी हुई। कई जगह नेटवर्क की समस्या भी सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटवारियों ने बताया कि नए सॉफ्टवेयर में काम करने में दिक्कत आ रही है। फोन आने पर सॉफ्टवेयर बंद हो जाता है। सर्वे के दौरान फोटो प्वाइंट तक पहुंचने के लिए खेत के अंदर जाना पड़ता है। जलभराव और बाजरा, गन्ना तथा कपास की फसल के कारण यह मुश्किल हो जाता है।
पटवारियों के अनुसार खेतों में रास्ते की समस्या भी रहती है। गन्ने की फसल कई जगह 11 फीट तक ऊंची है। ग्रीन डॉट पर फोटो लेना होता है लेकिन नेटवर्क नहीं मिलने से परेशानी होती है। लगातार इस्तेमाल से मोबाइल फोन गर्म भी हो जाते हैं। कीटनाशकों के छिड़काव के बीच सर्वे करना भी चुनौतीपूर्ण है।
पटवारियों ने मांगों को लेकर 20 से 26 अगस्त तक धरना दिया था। प्रशासन ने उन्हें काम पर लौटने के लिए नोटिस भी दिया था। अब अधिकारी फील्ड में पहुंचकर सॉफ्टवेयर सहित अन्य समस्याओं की वास्तविक स्थिति देख रहे हैं।

-
पटवारियों ने काम करने से मना नहीं किया है। नए सॉफ्टवेयर में जो कमियां हैं अधिकारियों ने खुद भी फील्ड में जाकर देखा है। सरकार नए सॉफ्टवेयर को ठीक करवा समस्या को समाधान करवाए ताकि पटवारियों को फील्ड में कार्य के दौरान परेशानी का सामना न करना पड़े।
- कृष्ण कुमार, जिला सचिव, दी रेवन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन

फतेहाबाद में फील्ड में सर्वे करते हुए अधिकारी

फतेहाबाद में फील्ड में सर्वे करते हुए अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed