फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Results of five posts of NHM released, recruitment on three stuck again, sought guidelines

Fatehabad News: एनएचएम के पांच पदों का परिणाम जारी, तीन पर भर्ती फिर अटकी, मांगी गाइडलाइन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Results of five posts of NHM released, recruitment on three stuck again, sought guidelines
फतेहाबाद का सिविल सर्जन कार्यालय
फतेहाबाद। सिविल सर्जन कार्यालय द्वारा नेशनल हेल्थ मिशन के तहत 17 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया में पांच पदों पर परिणाम जारी कर दिया गया है। ये परिणाम सिविल सर्जन कार्यालय ने वेबसाइट पर जारी किया है। जारी हुए परिणाम के तहत तीन पदों पर भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर से अटक गई है। डीपीएम, माइक्रोबायाेलॉजिस्ट और वित्तीय सह सलाहकार पद को लेकर गाइडलाइन मांगी है। इसके अलावा अन्य पदों पर स्वास्थ्य विभाग को आवेदन नहीं मिले और कई पदों पर योग्य उम्मीदवार नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन कार्यालय ने इस साल जनवरी माह में भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। एनएचएम के तहत 17 पदों पर आवेदन मांगे गए थे। मार्च माह में भर्ती प्रक्रिया के दौरान ही विभाग ने नई गाइडलाइन जारी की थी। इसके चलते सिविल सर्जन कार्यालय को भर्ती प्रक्रिया को रोकना पड़ा था। अब सिविल सर्जन कार्यालय ने नई गाइडलाइन के तहत भर्ती प्रक्रिया शुरू की तो 6 पदों पर एक भी आवेदन नहीं आया है। तीन पद ऐसे हैं, जिसके लिए योग्य उम्मीदवार ही नहीं मिले हैं।
विज्ञापन




चयन सूची में पांच-पांच उम्मीदवार वेटिंग में

सिविल सर्जन कार्यालय ने हेल्थ सेनेटरी इंस्पेक्टर, मनोवैज्ञानिक सामाजिक कार्यकर्ता, प्रशासनिक सहायक, जिला डाटा मैनेजर और डीईआईसी मैनेजर पद का परिणाम जारी किया है। इसमें चयनित उम्मीदवार के अलावा तीन ऐसे पद जिसमें पांच-पांच उम्मीदवार को वेटिंग लिस्ट में रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन पदों के लिए नहीं आया कोई आवेदन

शिशु रोग विशेषज्ञ



गायनीकोलॉजिस्ट

ऐनेथिसिया



हड्डी रोग विशेषज्ञ

मनोवैज्ञानिक



ऑडियोलॉजिस्ट एवं स्पीच थेरेपिस्ट

------------



इन पदों की रोकी भर्ती प्रक्रिया

डीपीएम



माइक्रोबायाेलॉजिस्ट

वित्तीय सह सलाहकार



इन पदों पर नहीं मिला योग्य उम्मीदवार

जिला कार्यक्रम संयोजक



जिला जनस्वास्थ्य सलाहकार

जिला गुणवत्ता प्रबंधक



कोट

एनएचएम के तहत कई पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही थी। इसको लेकर पांच पदों का परिणाम जारी कर दिया गया है। तीन पदों पर भर्ती को लेकर मुख्यालय से गाइडलाइन मांगी गई है।



-डॉ. हमेश बंसल, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed