{"_id":"679e78ac1d4e743a9f03746d","slug":"rest-area-for-drivers-on-national-highway-becomes-deserted-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-128711-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नेशनल हाईवे पर वाहन चालकों के लिए बना विश्राम क्षेत्र हुआ वीरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नेशनल हाईवे पर वाहन चालकों के लिए बना विश्राम क्षेत्र हुआ वीरान
विज्ञापन
फतेहाबाद के गांव धांगड़ के बने विश्राम क्षेत्र का बंद पड़ा गेट।
फतेहाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करने वाले वाहन चालकों को सुविधा देने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से गांव धांगड़ के पास कई एकड़ जगह में वाहन चालकों के लिए विश्राम क्षेत्र बनाया हुआ है।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से फतेहाबाद से होकर गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग पर विश्राम करने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। जिस कारण छोटे व बड़े वाहन चालक बीच सड़क या सर्विस रोड पर ही अपने वाहनों को रोककर विश्राम करने को मजबूर हैं।
पिछले दो दिनाें से जिले में काफी धुंध छाई हुई है। जिससे हादसों का खतरा बढ़ रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से वाहन चालकों को सुविधा नहीं मिल पा रही है। करोड़ों रुपये की राशि से विश्राम क्षेत्र में निर्मित शौचालय, कमरे व जलपान गृह दिन पर दिन खराब हो रहे हैं।
विज्ञापन
विश्राम क्षेत्र में करीब 30 बड़े व छोटे ट्रकों व 50 से अधिक चार पहिया वाहनों के एक साथ रुकने की व्यवस्था है। विश्राम क्षेत्र के दोनों गेट बंद पड़े हैं। जिस कारण कोई भी वाहन चालक अगर वहां रुकना चाहता है तो भी वहां पर नहीं रुक सकता।
लंबे रूट वाले चालकों व यात्रियों को होती है दिक्कत : राष्ट्रीय राजमार्ग फतेहाबाद, सिरसा, डबवाली, ऐलनाबाद, बठिंडा, मलोट व राजस्थान के हनुमानगढ़, श्री गंगानगर, सूरतगढ़ आदि शहरों को देश की राजधानी दिल्ली से जोड़ता है। जिस कारण इस इलाके से रोजाना सैकड़ों वाहन चालक दिल्ली आते-जाते हैं। वहीं रूट पर बड़े-बड़े ट्रकों के माध्यम से सामान भी आता जाता है। इन वाहन चालकों व यात्रियों को शौचालय सहित अन्य सुविधाएं के लिए निजी प्रतिष्ठानों पर रुकना पड़ता है।