फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Reprimanded the officials in the morning, the employees came to clean in the evening

Fatehabad News: सुबह अधिकारियों को लगाई फटकार, शाम को सफाई करने पहुंचे कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Reprimanded the officials in the morning, the employees came to clean in the evening
फतेहाबाद के वार्ड नंबर 15 में सफाई करने पहुंचे कर्मचारी, अभियान शुरू करवातीं उपप्रधान सविता टुटेज - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नगर परिषद की सीमा बढ़ने के बाद उसमें शामिल हुई कॉलोनियों में विकास कार्य न करवाने और अवैध बताने पर विधायक दुड़ाराम ने नगर परिषद के अधिकारियों की जमकर फटकार लगाई। जिसके बाद शाम को नगर परिषद के सफाई कर्मी कॉलोनी में सफाई करने पहुंचे।
विज्ञापन

बता दें कि नगर परिषद की सीमा बढ़ने के बाद उसमें शामिल हुई कॉलोनियों में काम न होने पर पार्षदों के धरना देने की चेतावनी के बाद बुधवार को विधायक दुड़ाराम ने नगर परिषद अधिकारियों और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तलब किया। विधायक दुड़ाराम ने अधिकारियों से नई कॉलोनलियों में काम न करवाने पर कारण पूछा। ईओ ऋषिकेश चौधरी ने कहा कि पार्षद एजेंडे ही नहीं दे रहे हैं। जनस्वास्थ्य विभाग एसडीओ दीपक कुमार ने कहा कि अमरूत योजना के तहत नगर परिषद में शामिल हुई नई कॉलोनियों में सीवरेज लाइन के लिए एटीमेट तैयार किया जा रहा है। शहर की जिस भी कॉलोनी में सीवरेज लाइन नहीं है सभी का एस्टीमेट तैयार होगा। विधायक ने कहा कि एजेंडें बैठक के बाद जल्द से जल्द लेकर भेजे जाएं। वहीं विधायक के फटकार लगाने के बाद शाम को नगर परिषद के सफाई कर्मी कॉलोनी में सफाई करने पहुंचे। इस दौरान उपप्रधान सविता टुटेजा भी पार्षद निलांशी शर्मा, सुखदेव सिंह, ज्ञान सिंह, पार्षद प्रतिनिधि हंसराज के साथ पहुंची और वार्ड नंबर 15 में सफाई करवाई। हालांकि इस मामले पर प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद की तरफ से ईओ ऋषिकेश चौधरी, सीएसआई मुकेश शर्मा और जनस्वास्थ्य विभाग एसडीओ दीपक कुमार मौजूद रहे।
पार्षद ने प्रस्ताव को मंजूरी न मिलने का लगाया आरोप
बैठक में पार्षद सुभाष और प्रतिनिधि हंसराज ने विधायक को कहा कि हरनाम सिंह कॉलोनी, स्वामी नगर, हंस कॉलोनी आदि पंचायत से नगर परिषद में शामिल हो चुके हैं लेकिन यहां पर न तो सफाई हो रही है और न पानी निकासी को लेकर कोई प्रबंध किया जा रहा है। पार्षदों की मांग पर एक ट्रॉली मिट्टी भी गली में नहीं डलवाई जा रही है। इससे अच्छा पंचायत में ही ठीक थे। इसके अलावा हाउस मीटिंग में पास किए गए प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिल रही है। कॉलोनियों को अवैध बताकर काम शुरू नहीं करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद में शामिल हुई हैं सात कॉलोनियां
नगर परिषद की सीमा बढ़ने के बाद इसमें हंस कॉलोनी, आजाद नगर, हरनाम सिंह कॉलोनी, स्वामी नगर, कालीदास कॉलोनी, आदर्श नगर आदि शामिल हुई हैं। इसमें वार्ड नंबर 15, 16 और 17 शामिल है। नगर परिषद के चुनाव हुए 6 माह हो चुके हैं लेकिन इन वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगने के अलावा कोई काम नहीं हुआ है।
कोट
जनस्वास्थ्य विभाग अमरूत योजना के तहत नप में शामिल हुई नई कॉलोनियों में सीवरेज लाइन के लिए एस्टीमेट बना रहा है। शहर की कोई कॉलोनी ऐसी नहीं रहेगी जहां पर सीवरेज लाइन व्यवस्था नहीं है। एस्टीमेट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दिया जाएगा। मंजूरी के बाद आगे की कार्रवाई शुरू होगी।

-दीपक कुमार, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
कोट
नगर परिषद और जनस्वास्थ्य विभाग अधिकारियों के साथ बैठक की गई है। बैठक में अधिकारियों का कहा गया है कि वह अपनी जिम्मेदारी समझें और कॉलोनियों में काम करवाएं। किसी भी कॉलोनी निवासी को समस्या नहीं आनी चाहिए।
-दुड़ाराम, विधायक

फतेहाबाद में नगर परिषद और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते विधायक दुड़ाराम।

फतेहाबाद में नगर परिषद और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते विधायक दुड़ाराम।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed