फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Religious gathering held at Gurdwara Sahib

Fatehabad News: कमाना में संत बाबा हरचरण सिंह की बरसी पर गुरुद्वारा साहिब में हुआ धार्मिक समागम

Mon, 16 Sep 2024 06:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 16 Sep 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
Religious gathering held at Gurdwara Sahib
रतिया के गांव कमाना में हुए समागम में उपस्थित संगत।
रतिया। गांव कमाना में संत बाबा हरचरण सिंह आलूपुर वालों की चौथी बरसी मनाई गई। इस दौरान रखे गए अखंड पाठ का भोग डाला गया। समागम की शुरुआत गुरु ग्रंथ साहिब की अगुवाई में संत महापुरुषों ने बाबा के जीवन के बारे में संक्षेप में बताया और उनको याद किया और कहा कि संत बाबा हरचरण सिंह को जो भी मिलने आते थे उन सभी को बड़े ही आदर व सम्मान के साथ स्वागत करते थे।
विज्ञापन

उन्होंने इस क्षेत्र में अनेकों गुरुद्वारा साहिब की नींव रखी जो आज भी संगत उस बिल्डिंग को देखकर बाबाजी को याद करते हैं। आए हुए सभी महापुरुषों ने कहा कि इस क्षेत्र में ही नहीं बल्कि दूर-दूर तक बड़ी ही सेवाएं निभाई है। समागम में बाबा रवि सिंह बच्छोआना, खोसे कोटले वाले बाबा गुरमीत सिंह, हरियाणा सिंह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी धर्म प्रचार के चेयरमैन जत्थेदार बलजीत दादुवाल, बाबा दर्शन सिंह फत्तामलोका, बाबा भगवान सिंह बरनाला, बाबा इकबान सिंह दुगाल, बाबा प्रीतम सिंह मलड़ी, भाई बचित्र सिंह, बाबा बलजीत फतेहाबाद सहित अनेक महापुरुषों ने संगत को निहाल किया। समागम के दौरान संगत के लिए गुरु लंगर चलाया गया।
विज्ञापन


सच्चे ह्रदय से भगवान की भक्ति करनी चाहिए : स्वामी सदानंद

रतिया। श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ कथा में उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रवचन करते हुए स्वामी सदानंद महाराज ने कहा कि गरीब व जरूरतमंद की सहायता करना ही सबसे बड़ा पुण्य व धर्म है। हमें अपने निजी कार्यों से कुछ समय निकालकर उसे परमात्मा की भक्ति भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें हमेशा सच्चे दिल से परमात्मा की भक्ति करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



समाजसेवी प्रेम गर्ग, राजीव गर्ग व बंटी सिंगला ने बताया कि 16 सितंबर को 6 कन्याओं के सामूहिक विवाह करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एनआरआई रामकुमार सोनी व अति विशिष्ठ अतिथि के रूप में पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व विधायक जरनैल सिंह व पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित आत्माराम धर्मशाला के प्रधान ऋषिकेश गर्ग करेंगे।


उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रमोद बांसल, प्रधान अग्रवाल धर्मशाला, राज कुमार करंडी, प्रधान खाटू श्याम मंदिर कमेटी व अन्य शिरकत करेंगे। मौके पर श्रीकृष्ण प्रणामी सेवा समिति के इंद्र शर्मा, बंटी सिंगला, राजीव गर्ग, ओमप्रकाश गोयल, सुभाष सिंगला, संजीव गर्ग, सुरेश शर्मा, राजेंद्र कुमार, प्रेम सागर बिंदल, संजय गुप्ता, पवन सिंगला, प्रदीप गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed