फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   relievd teachers on road

स्कूल से हटाए तो सड़क पर आए गेस्ट टीचर

Tue, 16 Jun 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Tue, 16 Jun 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने एक घंटे तक कार्यालय का घेराव रखा। हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ की राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर 17 जून को शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के आवास पर महापड़ाव डाला जाएगा।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे मनोज बेनीवाल ने कहा कि हरियाणा की खट्टर सरकार ने सरप्लस का बहाना बनाकर अतिथि अध्यापकों का रोजगार छीनने का जो काम किया है उसे कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

16 हजार परिवारों की रोजी-रोटी छीनकर सरकार चैन की नींद नही सो सकती। बेनीवाल ने कहा कि अतिथि अध्यापक जान की बाजी लगाकर अपना रोजगार बचाएंगे। अतिथि अध्यापकों के रोजगार के इस आंदोलन का समर्थन करने के लिए सर्व कर्मचारी संघ,हरियाणा अध्यापक संघ व अन्य संघ भी साथ देंगे।

हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ के जिला प्रधान रघुनाथ मेहता ने संबोधित करते हुए कहा कि अतिथि अध्यापकों की रोजगार की इस लड़ाई में उनके साथ हैं।

उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार अपने ओच्छे हथकंडे अपनाकर इन अध्यापकों को हटाने का प्रयास न करें नहंी तो इसके परिणाम बहुत भयंकर होंगे। प्रदर्शन में रतिया खंड के प्रधान इंद्रजीत, सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान बेगराज, अध्यापक संघ भट्टू प्रधान देसराज माचरा, जिला कोषाध्यक्ष कैलाश माचरा सहित सैकड़ों अध्यापक मौजूद थे।

अब कहां जाएंगे गेस्ट टीचर
कोर्ट के आदेशों के बाद संडे के दिन जिले के 247 गेस्ट टीचरों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। विभाग की इस कार्रवाई के बाद 10 साल से शिक्षा दे रहे गेस्ट टीचर बेरोजगार हो गए।

सरकार ने पिछले दिनों अध्यापकों को आश्वासन दिया था कि बीच का कोई रास्ता निकाला जाएगा लेकिन बिना कोई रास्ता निकाले इन्हें हटा दिया गया है।

अब इनके सामने सबसे बड़ी समस्या यह है कि 50 प्रतिशत से अधिक अध्यापक ओवरएज हो चुके हैं। अगर सरकार नई भर्ती करती है तो इन अध्यापकों में से काफी का एचटेट ही क्लीयर नहीं हुआ है। अब देखना यह है कि सरकार इन्हें रेगुलर भर्ती में क्या छूट देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed