फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Rekha Gupta becomes CM of Delhi, celebrated at her maternal uncle's house

Fatehabad News: दिल्ली की सीएम बनीं रेखा गुप्ता के मामा के घर मना जश्न

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Rekha Gupta becomes CM of Delhi, celebrated at her maternal uncle's house
फतेहाबाद में दिल्ली में रेखा गुप्ता को सीएम बनाए जाने की खुशी में मामा विनोद गोयल व अन्य नाचकर
फतेहाबाद। दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं रेखा गुप्ता का जुड़ाव फतेहाबाद से भी है। सीएम रेखा के मामा विनोद गोयल मॉडल टाउन में रहते हैं और हिसार रोड पर गोयल मशीनरी स्टोर के नाम से दुकान है। वीरवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री पद पर रेखा गुप्ता की ताजपोशी होते ही जश्न का माहौल शुरू हो गया। विनोद गोयल के प्रतिष्ठान पर जलेबी और लड्डू बांटे गए। मामा व भाजपा समर्थकों ने ढोल की थाप पर नाचकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

विनोद गोयल ने बताया कि रेखा मेरी बहन उर्मिला जिंदल पत्नी जयभगवान जिंदल की बेटी हैं। जयभगवान जिंदल दिल्ली में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर रहे हैं। रेखा शुरू से काफी सरल स्वभाव की रही हैं। विनोद गोयल ने बताया कि करीब चार माह पहले उनकी बेटी अलीषा गोयल की शादी समारोह में रेखा आई थीं। इसके अलावा दिल्ली में चुनाव प्रचार में भी वह गए थे।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय में बांटी गई मिठाइयां

दिल्ली में रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करते ही भाजपा जिला कार्यालय में जिला उपाध्यक्ष महेश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर खुशी मनाई। इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक मुलखराज चावला, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष शम्मी ढींगड़ा, सोशल मीडिया के जिला प्रभारी जगदीप मोंगा, नगर मंडल उपाध्यक्ष विक्की मराठी, रवि शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed