{"_id":"576999fb4f1c1bcb63b484c4","slug":"rehdi-sanchalak-news-huda-altimatom-over-3rd-day-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन भी नहीं लगी सब्जी की रेहड़ियां, जगह दिलाने में प्रशासन नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन भी नहीं लगी सब्जी की रेहड़ियां, जगह दिलाने में प्रशासन नाकाम
fatehabad
Updated Wed, 22 Jun 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
हुडा
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस स्टैंड के पीछे हुडा की जगह पर सब्जी की रेहड़ी लगाने वाले संचालकों के सामने संकट खड़ा हो गया है। हुडा के अधिकारियों ने रेहड़ियां हटाने का नोटिस जारी कर रखा है तो उधर प्रशासन अभी तक कोई जगह उपलब्ध नहीं करवा पाया है। मंगलवार को तीसरे दिन सब्जी रेहड़ी संचालकों ने सब्जियां नहीं बेची। हालांकि, रविवार को सब्जी रेहड़ी संचालक नगर परिषद प्रधान दर्शन नागपाल से मिले थे, लेकिन आश्वासन के बाद भी अभी तक समाधान नहीं निकला है।
हंस मार्केट से सब्जी रेहड़ी संचालकों को खदेड़ने के बाद बस स्टैंड के पीछे हुडा की जगह पर रेहड़ियां लगनी शुरू हो गई। आसपास के दुकानदारों ने इसके विरोध में सीएम विंडो में शिकायत दे दी। इस पर हुडा के जेई वीरभान पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और रेहड़ियां हटाने के आदेश दिए। दो दिन की मोहलत की मांग पर अधिकारियों ने समय दे दिया। इसके बाद रविवार को सब्जी रेहड़ी संचालक एकत्र होकर नगर परिषद प्रधान दर्शन नागपाल के पास पहुंचे। वहां पर आश्वासन दिया गया कि रेहड़ियां नहीं हटने दी जाएंगी, हालांकि समाधान नहीं हुआ। मंगलवार को रेहड़ियां पहले की तरह लगी रहीं, लेकिन संचालकों ने सब्जियां नहीं बेची। मंगलवार शाम तक प्रशासन सब्जी रेहड़ी संचालकों को जगह उपलब्ध नहीं करवा पाया था।
रेहड़ी वाले रविवार को मेरे पास आए थे। मैंने कहा था कि भाजपा जिला प्रधान से मिलकर समस्या का समाधान निकालेंगे, लेकिन सब्जी रेहड़ी संचालक दोबारा नहीं आए। उनके आने के बाद ही कोई समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन
दर्शन नागपाल, प्रधान, नगर परिषद