फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   red in medical store, taken sample of medicine

8 जिलों की टीमों ने मेडिकल स्टोरों पर की छापेमारी

Sat, 19 Dec 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Sat, 19 Dec 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
टीम को कई दुकानों से नशीली दवाइयों में प्रयोग होने वाली दवाइयां मिली हैं। इसके अलावा टीमों ने कई दवाओं के सैंपल लेकर भी जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन


टीम का नेतृत्व हिसार जोन के ड्रग कंट्रोलर करन गोदारा, रिमन मेहता एवं रमन श्योराण ने किया। इन टीमों में फतेहाबाद, पानीपत, कैथल, हिसार और कुरुक्षेत्र जिलों के ड्रग कंट्रोलर भी शामिल थे।

दुकानें बंद कर भागे दुकानदार

शुक्रवार दोपहर से हिसार जोन ड्रग कंट्रोल करण गोदारा व जोनल आफिसर रिमन मैहता व रमन श्योराण के नेतृत्व में 5 जिलों के ड्रग कंट्रोलरों की टीम ने चंडीगढ़ रोड स्थित दुकानों से छापेमारी शुरू करते हुए रेलवे ओवरब्रिज, रेलवे रोड, घंटाघर चौक, अंबेडकर चौक स्थित शहर की कई मेडिकल दुकानों पर चेकिंग की।
विज्ञापन


कार्रवाई की सूचना मिलते ही अनेक दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भूमिगत हो गए। इस दौरान टीम ने लवली मेडिकल व गुरु कृपा मेडिकल संचालकों के घरों में भी छापेमारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


लवली मेडिकल संचालक के घर से 900 संदिग्ध गोलियां बरामद की गई हैं। इसके अलावे टीम ने 12 से अधिक मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी की।

हिसार जोन ड्रग कंट्रोलर करण सिंह गोदारा ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज व विभाग के कमिश्नर के आदेशानुसार प्रदेश में बढ़ रहे नशे पर अंकुश लगाने के लिए ऐसी कार्रवाई लगातार जारी है।

टोहाना क्षेत्र में पिछले लंबे समय से नशे का व्यापार चलने की शिकायतें मिल रही थी। लवली मेडिकल के संचालक पुलकित के घर में छापेमारी के दौरान 900 संदिग्ध गोलियां बरामद की गई है। जिन्हें जांच के लिए बेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।


टीम में फतेहाबाद से रमन श्योराण, रेवाड़ी से ड्रग कंट्रोलर हेमंत ग्रोवर, हिसार से कृष्ण कुमार, पानीपत से परविंद्र मलिक, कैथल से सुनील दहिया, सीआईए इंचार्ज एसआई गुरनाम सिंह, बलजीत शर्मा, ओमप्रकाश जांगडा शामिल रहे।
18एफटीबीपी5-6 : टोहाना में मेडिकल स्टोरों पर दवाइयों की जांच करते अधिकारी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed