{"_id":"65de19e41f1a7ca5c90fbbb1","slug":"reconstruction-of-damaged-roads-will-cost-rs-8-crore-in-ratia-assembly-constituency-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-113513-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: रतिया विधानसभा क्षेत्र में 8 करोड़ से क्षतिग्रस्त सड़कों का होगा पुनर्निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: रतिया विधानसभा क्षेत्र में 8 करोड़ से क्षतिग्रस्त सड़कों का होगा पुनर्निर्माण
विज्ञापन
जानकारी देते हुए विधायक लक्ष्मण नापा
रतिया। जुलाई माह में आई बाढ़ के चलते क्षतिग्रस्त हुई सड़कों के पुनर्निर्माण को लेकर रतिया विधानसभा क्षेत्र के लिए लगभग 8 करोड़ रुपये की लागत से आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण व रखरखाव एवं सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। जानकारी देते हुए विधायक लक्ष्मण नापा ने बताया कि आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों के सुधार के लिए रतिया विधानसभा क्षेत्र के लिए 8 करोड़ जबकि जिले में कुल 15 करोड़ 59 लाख 92 हजार रुपये की राशि की स्वीकृति मिली है।
विधायक लक्ष्मण नापा ने बताया कि बीते दिनों प्रदेश में आई बाढ़ से फतेहाबाद में रतिया क्षेत्र काफी प्रभावित हुआ। कई सड़कें पानी के बहाव के कारण क्षतिग्रस्त हो गई थीं, जिससे जनता को आने-जाने में बड़ी परेशानी हुई थी। गांव में बाढ़ की वजह से टूटी सड़कों का निर्माण अब जल्द शुरू कर दिया जाएगा। सिधानी से मुंदलियां, भिरड़ाना से रामपुरा, मूसा अहली से खुंबर, जाखल धारसूल रोड से शकरपुरा, लांबा गांव से ढाणी लांबा, शकरपुरा गांव से शकरपुरा स्कूल, जाखल धारसूल रोड से कानाखेड़ा, रेहनवाली से चिलेवाला, पालसर से सेहनाल, ब्राह्मणवाला से रियोंद, जाखल धारसूल रोड से ढेर, भिरड़ाना से काताखेड़ी, नया गांव से चांदपुरा, देहमान से नेहला अनाजमंडी रोड, देहमन से गोरखपुर रोड, हांसपुर से भट्टू खुर्द रोड, भिरड़ाना से रजाबाद आदि तक जल्दी काम शुरू करवा दिया जाएगा ताकि वाहन चालकों के साथ-साथ नागरिकों को किसी प्रकार की समस्या न हो।