फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Ratia-Brahminwala road widening pace slow

Fatehabad News: रतिया-ब्राह्मणवाला सड़क चौड़ीकरण की रफ्तार धीमी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Ratia-Brahminwala road widening pace slow
रतिया-ब्राह्मणवाला निर्माणाधीन रोड पर उड़ रही धूल।
फतेहाबाद। रतिया-ब्राह्मणवाला सड़क चौड़ीकरण की रफ्तार धीमी होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजस्थान की सीमा तक जाने वाले रोड का काम धीमा चलने के कारण पिछले करीब दो माह से इस रोड को उखाड़कर मिट्टी डाली गई है। जिस पर पानी का छिड़काव नहीं होने के कारण धूलमय हो रहा है।
विज्ञापन

बीते दिनों में जिले में बारिश के कारण रोड पर डाली गई मिट्टी और पत्थरों के उबड़-खाबड़ रास्ते पर हादसे होने का अंदेशा बना हुआ है। खेतों में सिंचाई देने के लिए बनाई गई पुलियों के तोड़ने के बाद गहरें गड्ढे बन गए हैं। जिसके कारण रात के समय में हादसे होने की आशंका रहती है। वहीं रोड पर पानी का छिड़काव नहीं होने के कारण उड़ रही धूल से रोड के किनारे लगते किसानों की फसलें प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


भारी वाहनों के चालकों को बदलने पड़ रहे रूट

सड़क के चौड़ीकरण के काम के चलते ट्रक चालकों को फतेहाबाद से बीघड़, ढांड और किरढ़ान होते हुए भट्टू तक पहुंच रहे हैं। जिसके कारण वाहन चालकों का अतिरिक्त समय और खर्च दोनों बढ़ रहा है। वहीं बस में सफर करने वाले यात्रियों को खराब रास्ते के कारण परेशानी हो रही है और 20 मिनट के सफर को पुरा करने में करीब 40 मिनट का समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

रोड का निर्माण कार्य नूरा करने का समय दो वर्ष है, मगर लोक निर्माण विभाग की कोशिश है कि रोड का निर्माण कार्य समय सीमा से पहले कर दिया जाए। ताकि वाहन चालकों चालकों और राहगीरों को असुविधा न हो सके। वहीं रोड पर डाली गई मिट्टी लोगो के लिए परेशानी न बने इसलिए रोड़ पर रोजाना पानी का छिड़काव किया जा रहा है।
- केसी कंबोज, कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed