{"_id":"5f171c498ebc3e63c45c28ad","slug":"rain-fatehabad-news-fatehabad-news-rtk565096315","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलेभर में हुई 46 एमएम बारिश, अंधड़ में 400 हरे पेड़ उखड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलेभर में हुई 46 एमएम बारिश, अंधड़ में 400 हरे पेड़ उखड़े
विज्ञापन
टोहाना में बरसात के चलते जलमग्न हुई रतिया रोड की सड़क
- फोटो : Fatehabad
सोमवार रात व मंगलवार सुबह हुई तेज बारिश ने मानसून की सारी कसर पूरी कर दी। देर रात को तेज आंधी व बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश से खेतों में पानी भर गया और जगह-जगह जलभराव हो गया। बारिश के कारण सोमवार व मंगलवार को जिले मेें 400 हरे पेड़ उखड़ कर नीचे गिर गए। पेड़ गिरने के कारण टोहाना के रतिया रोड पर मंगलवार सुबह जाम लग गया। बारिश के कारण मंगलवार सुबह अनेक गांवों में बिजली भी गायब रही। राजस्व विभाग के अनुसार मंगलवार को जिले में 46 एमएम बारिश दर्ज की गई।
जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनों से गर्मी व उमस के चलते लोग बेहाल थे। अब बारिश ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए है। बीते वर्ष जिले में मानसून की 192 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। सोमवार रात व मंगलवार दिन में रुक-रुक हुई बारिश ने पिछले 6 सालों का रिकार्ड तोड़ दिया। मंगलवार को यहां औसत 46 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण टोहाना व फतेहाबाद रेंज के करीब 400 हरे पेड़ उखड़ कर खेतों व सड़कों पर गिर गए।
जिस कारण टोहाना जमालपुर रोड पर करीब आधा घंटा जाम लगा रहा। वन विभाग द्वारा सड़क पर से पेड़ हटाने के बाद जाम खुला। फतेहाबाद व टोहाना में बारिश से बाजारों में जलभराव हो गया। जिस कारण लोगों को दिक्कत भी हुई। बारिश के बाद धान की रोपाई शुरू हो गई।
विज्ञापन
टोहाना में शहर के रेलवे रोड पर बनाई जा रही रेहड़ी मार्केट की दीवार ढह गई, जिसके बाद लोगों ने प्रशासन से शीघ्र दिवार बनाने की मंाग की है। शहर के मुख्य बाजारों में जलभराव को देखते हुए लोगों ने आरोप लगाया है कि नगर परिषद की लापरवाही के कारण यह सब हो रहा है। जाखल मंडी के वार्ड नंबर 1, 2 की मास्टर कॉलोनी, बलरा रोड सहित तमाम गलियां पानी से लबालब भर गई। नगर पालिका प्रधान के वार्ड 13 में भी भारी मात्रा में बारिश का पानी जमा होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गलियों एवं बाजारों में पानी निकासी ना होने के कारण लोगों को इस पानी के बीच से ही होकर गुजरना पड़ा। जिसके चलते नगर पालिका प्रशासन के प्रति लोगों में काफी रोष भी देखा गया।
उधर, रतिया में मेन बाजार सहित शहर के सभी बाजारों व कॉलोनियों में 2-2 फुट तक बारिश का पानी खड़ा हो जाने के कारण दुकानदारों में प्रशासन के प्रति भारी रोष पैदा हो गया। पानी की निकासी ना होने के कारण शहर की गल्लियों में पानी घुस गया व बाजार में दुकानदारों का काम धंधा भी चौपट हो गया, जिसके बाद दुकानदारों ने पानी निकासी की समस्या को लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया। दुकानदारों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर बताया कि रतिया के मेन बाजार में जब भी बारिश होती है तो 2 से 3 फुट तक पानी खड़ा हो जाता है।
जिले में अच्छी बारिश होने से किसानों को फायदा है। सोमवार रात व मंगलवार को जिला में 46 एमएम औसत बारिश दर्ज की गई है। पिछले 6 सालों में ऐसी बारिश नहीं आई। वर्ष 2014 में दो दिन में 51 एमएम बारिश हुई थी। उसके बाद यह बारिश अब हुई है।
- डॉ. राजेश सिहाग, कृषि उपनिदेशक फतेहाबाद।
सोमवार रात को यहां इतनी हुई बारिश
फतेहाबाद - 31 एमएम
रतिया 40 एमएम
टोहाना 61 एमएम
भट्टू 7 एमएम
भूना 41 एमएम
कुला 80 एमएम
जाखल 60 एमएम
पिछले 5 सालों में हुई मानसून की बारिश
2015 56 एमएम
2016 78 एमएम
2017 96 एमएम
2018 101 एमएम
2019 192 एमएम
2020 83 (अब तक) यह आंकड़ा जुलाई से सितंबर तक का है।
सोमवार रात को बारिश आने से जिले में करीब 400 हरे पेड़ उखड़ गए हैं। टोहाना व जाखल क्षेत्र में दो सड़कों पर भी पेड़ गिर गए थे। दोपहर तक पेड़ों को जेसीबी की मदद से उठवा दिया गया है।
- सुंदर सिंह, रेंज ऑफिसर वन विभाग फतेहाबाद।
बारिश आने से डिविजन के रतिया, बड़ोपल व भट्टू में कुछ फाल्ट आ गए थे। जिस कारण तीन घंटे बिजली काटनी पड़ी। मंगलवार सुबह बिजली सुचारू चला दी गई। आम गर्मी के दिनों में डिविजन में 35 से 40 बिजली की शिकायतें आती है। बारिश आने के बाद शिकायत तो बढ़ी लेकिन मौसम सुहावना होने के कारण लोगों को बिजली की जरूरत नहीं थी। इस कारण कुछ ज्यादा दिक्कत नहीं आई। मंगलवार को भी 40 के करीब शिकायतें दर्ज की गई है।
- एमएल सुखीजा, कार्यकारी अभियंता, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम फतेहाबाद।