फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Raging opposed to rural hospice

धर्मशाला का विरोध करने पर भड़के ग्रामीण

Thu, 11 Sep 2014 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Thu, 11 Sep 2014 12:20 AM IST
विज्ञापन

गांव बलियाला में जाट धर्मशाला को लेकर ग्रामीणों में विवाद चल रहा है। ग्रामीणों ने बुधवार दोपहर को नरवाना टोहाना रोड पर जाम लगा दिया। स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में जाट धर्मशाला के विपक्षी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जाम लगने से टोहाना से दिल्ली जाने वाले वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


जाम की सूचना मिलते ही थाना सदर प्रभारी प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीण कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े रहे। प्रशासन के उचित कार्रवाई के आश्वासन के करीब एक घंटे बाद जाम खोल दिया। ग्रामीण रामनिवास, प्रीतम, बलवान, राजबीर, वीरा, नरेश इत्यादि ने बताया कि गांव का ही रंगीराम पुत्र सुखपाल गांव में बनी जाट धर्मशाला का विरोध करता है। लोगों का कहना है कि इस जाट धर्मशाला की एक खिड़की उसके घर के सामने खुलती है इसी को लेकर वह हमेशा विरोध करता रहता है और कई बार ग्रामीणों के साथ इस बात को लेकर लड़ाई भी कर चुका है। कई बार पंचायतें भी हुईं लेकिन कोई हल नहीं निकला।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि रंगीराम सबके साथ दुर्व्यवहार करता है। इन्हीं कारणों से उन्हें मजबूरन जाम लगाना पड़ा। जाम लगाने वाले ग्रामीणों की मांग है कि सामाजिक धर्मशाला का विरोध करने वाले रंगीराम के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed