फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Putting the motorcycle behind the cows, the cow hit the woman going to take medicine, died

मोटरसाइकिल पीछे लगाकर गायों को दौड़ाया, गाय ने दवाई लेने जा रही महिला को मारी टक्कर, हुई मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Putting the motorcycle behind the cows, the cow hit the woman going to take medicine, died
फतेहाबाद। शहर के स्वामी नगर में दवाई लेने जा रही महिला को गाय ने टक्कर मार दी। गायों के झुंड को मोटरसाइकिल चालक दौड़ा रहा था। गाय की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हुई महिला शांति देवी को नागरिक अस्पताल में लाया गया, यहां से अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। यहां पर उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। मामले में शहर पुलिस ने मृतक महिला शांति देवी के बेटे बनवारी लाल की शिकायत पर गायों को दौड़ाने वाले मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में स्वामी नगर निवासी बनवारी लाल ने बताया कि रविवार शाम को उसकी माता शांति देवी घर से दवाई लेने के लिए जा रही थी। जब थोड़ी दूरी पर पहुंची तो एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपनी गायों को दौड़ाता हुआ लेकर आ रहा था। इस दौरान जब मोटरसाइकिल चालक ने एक गाय को टक्कर मारी तो वह घबरा गई और उसने माता शांतिदेवी को टक्कर मार दी। गाय की टक्कर लगने से माता गंभीर रूप से घायल हो गई और उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। यहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई। फिलहाल शहर पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed