फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Punjab youth dies of drug overdose, came home from drug de-addiction center four days ago

नशे की ओवरडोज से पंजाब के युवक की मौत, चार दिन पहले नशा मुक्ति केंद्र से आया था घर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
Punjab youth dies of drug overdose, came home from drug de-addiction center four days ago
फतेहाबाद। गांव जांडली कलां के पास नशे की ओवरडोज से एक युवक की मौत हो गई। युवक पंजाब का रहने वाला है और चार दिन पहले ही नशा मुक्ति केंद्र से उपचार करवाकर अपने घर आया था। बहन से मिलने के लिए भूना जाते समय रास्ते में नशे की ओवरडोज ले ली और मौत हो गई। मामले में भूना पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पंजाब के मलौट के गांव थप्पा निवासी 28 वर्षीय सतिंद्र नशे का आदि था। नशे से छुटकारे के लिए वह गंगानगर के एक नशा मुक्ति केंद्र में रह रहा था और तीन-चार दिन पहले ही नशा मुक्ति केंद्र से बाहर आया था। इसके बाद रविवार को वह अपनी बहन से मिलने भूना जा रहा था। बताया गया है कि रास्ते में गांव जांडली के पास उसने नशे का इंजेक्शन लगा लिया और इससे उसकी हालत बिगड़ गई। राहगीरों ने उसे नागरिक अस्पताल फतेहाबाद पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। परिजनों के आने के बाद मामले में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

रविवार को एक युवक की मौत हो गई थी। परिजनों के मुताबिक युवक नशे का आदी था और रविवार को उसने रास्ते में इंजेक्शन लगा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिवार को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रहलाद सिंह, जांच अधिकारी, थाना भूना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed