{"_id":"675f2f78d0918054fc0e02b4","slug":"public-health-department-will-issue-notice-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-126463-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पानी को व्यर्थ में बहाने और गाड़ी धोने वालों को नोटिस देगा जनस्वास्थ्य विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पानी को व्यर्थ में बहाने और गाड़ी धोने वालों को नोटिस देगा जनस्वास्थ्य विभाग
Mon, 16 Dec 2024 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 16 Dec 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
रतिया में जानकारी देते जन स्वास्थ्य विभाग के उपमंडल अधिकारी आंचल जैन।
रतिया। शहर में कुछ लोगों द्वारा पीने के पानी का दुरुपयोग करने के मामले में जन स्वास्थ्य विभाग सख्त हो गया है। विभाग ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी करने का निर्णय लिया है। नोटिस देने के बाद भी जो लोग पानी के दुरुपयोग से बाज नहीं आएंगे, उन पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।
जनस्वास्थ्य विभाग के उपमंडल अधिकारी आंचल जैन ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा पीने के पानी को दुरुपयोग करते हुए अपने घरों व दुकानों के आगे गाड़ियों को धोया जाता है और पीने के पानी को का दुरुपयोग किया जाता है। साथ ही कई लोगों द्वारा अपने घर की साफ सफाई और फर्श धोने के लिए भी पीने के पानी का दुरुपयोग किया जाता है। इससे हजारों लीटर पानी व्यर्थ में बहकर गलियों में बहा दिया जाता है।
इन पर विभाग ने संज्ञान लिया है। अब ऐसे लोग जो पीने के पानी से गाड़ी और अपने फर्श आदि धोने में पीने के पानी का दुरुपयोग करेंगे उनको नोटिस दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि नोटिस देने के बाद भी अगर पानी का दुरुपयोग बंद नहीं किया गया तो विभाग द्वारा उनका जुर्माना भी लगाया जाएगा और कनेक्शन भी कट काटे जा सकते हैं।