फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Property ID contract given to please the bosses of Gujarat: Abhay

गुजरात के आकाओं को खुश करने के लिए दे दिया प्रॉपर्टी आईडी का ठेका : अभय

Mon, 26 Jun 2023 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 26 Jun 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Property ID contract given to please the bosses of Gujarat: Abhay
फतेहाबाद की अरोड़वंश धर्मशाला में जनसभा को संबो​धित करते इनेलो प्रधान महासचिव अभय चौटाला
फतेहाबाद। इनेलो के प्रधान महासचिव एवं इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि गुजरात के आकाओं को खुश करने के लिए प्रदेश में प्रॉपर्टी आईडी बनाने का ठेका दिया गया। आज सबसे अधिक शहरी जनता प्रॉपर्टी आईडी के कारण परेशानी झेल रही है। मंत्री तक इसका समाधान नहीं करवा पा रहे हैं। इनेलो सरकार बनते ही प्रॉपर्टी आईडी को खत्म करके जनता को राहत देने का काम करेंगे।
विज्ञापन

अभय चौटाला फतेहाबाद शहर में अरोडवंश धर्मशाला में शहरी सभा को संबोधित कर रहे थे। अभय चौटाला के नेतृत्व में सोमवार को हरियाणा परिवर्तन पदयात्रा गांव मानावाली से शुरू हुई, जो भोडियाखेड़ा होते हुए शहर के भट्टू रोड पर पहुंची। जहां पंजाबी अस्पताल के पास इनेलो कार्यकर्ताओं व शहर की विभिन्न संस्थाओं द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

अभय चौटाला ने कहा कि प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर 220 करोड़ रुपये का ठेका देकर भ्रष्टाचार हुआ है। भ्रष्टाचार का पैसा अकेले अधिकारियों को ही नहीं बल्कि मंत्री व मुख्यमंत्री तक को भी जाता है। प्रॉपर्टी आईडी बनाने के नाम पर बड़े स्तर पर जनता की जेब पर डाका डाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विधायक ने फतेहाबाद का नाम बदनाम कर दिया, अब रांद काट दयो: अभय
अभय चौटाला ने स्थानीय विधायक पर तंज कसते हुए कहा कि जनता ने जिसे विधायक चुना है, उसने फतेहाबाद का नाम बदनाम कर दिया है। अपनी सांसद के साथ जैसी हरकत की है, वह शर्मनाक है। इनेलो ने तो हमेशा फतेहाबाद की इज्जत बनाने का काम किया है। स्व. लीलाकृष्ण चौधरी की पुत्रवधू को विधायक बनाया।


जिसने रुपये लिए, उसने वापस नहीं दिए तो उल्टा लटका दूंगा
सभा के दौरान शहरवासी अशोक कुमार ने प्रॉपर्टी आईडी के लिए पैसे मांगने का मामला अभय चौटाला के समक्ष रखा। अशोक कुमार ने बताया कि उसने ग्रीन पार्क के प्लॉट को बेचने के लिए प्रॉपर्टी आईडी बनवानी थी। उससे प्रॉपर्टी आईडी ठीक करने के लिए पांच हजार रुपये मांगे गए और फिर प्लॉट की नई आईडी बनाने के नाम पर 45 हजार रुपये लिए गए। इस पर अभय चौटाला ने ऐलान किया कि शाम तक रुपये लेने वाले ने वापस नहीं लौटाए तो उल्टा लटका दूंगा। एसपी को कहकर केस भी दर्ज करवाऊंगा। इस मौके पर स्वर्णकार सभा के प्रधान दीनानाथ सोनी, शहरी अध्यक्ष रमेश अरोड़ा, प्रमोद बजाज, विकास मेहता, यशपाल तनेजा, विकास नारंग, कंवलजीत बिट्टा, पूर्व प्रधान राजबीर बैनीवाल ने अभय चौटाला का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed