फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Procurement of paddy will remain closed in the grain markets of the district from Wednesday to Sunday.

Fatehabad News: जिले की अनाज मंडियों में बुधवार से रविवार तक धान की खरीद रहेगी बंद

Mon, 28 Oct 2024 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 28 Oct 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Procurement of paddy will remain closed in the grain markets of the district from Wednesday to Sunday.
फतेहाबाद। व्यापार मंडल ने दिवाली पर्व पर बुधवार से रविवार तक धान की खरीद नहीं करने का फैसला लिया है। व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भादू ने बताया कि अनाज मंडियों में चार दिनों तक धान की खरीद का काम बंद रहेगा। ऐसे में किसानों से अपील है कि बुधवार से कोई भी अपनी धान की फसल को लेकर अनाज मंडी में न आए।
विज्ञापन


चार दिन खरीद रहेगी बंद, उठान रहेगी जारी
दिवाली पर्व पर धान की खरीद का काम बंद रहेगा। लेकिन धान की उठान जारी रहेगी। गौरतलब है कि इस बार जिले की अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों पर धान की फसल की उठान धीमी गति से हो रही है। जिसके कारण मंडियां धान की फसल से अट चुकी हैं। जिले की अनाज मंडियों में 33,0720 मीट्रिक टन धान की उठान हुई है।
विज्ञापन


जिले में अब तक 4,24,159 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है, जिसमें से खाद्य आपूर्ति विभाग ने 5191 किसानों की 9844 मीट्रिक टन, हैफेड ने 9718 किसानों की 1,41,292 मीट्रिक टन तथा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन ने 11,597 किसानों की 1,84,823 मीट्रिक टन धान की फसल की खरीद की है। वहीं जिले की मंडियों से कुल उठान 3,30,720 मीट्रिक टन हुई है। जिसमें खाद आपूर्ति विभाग ने 79,383 मीट्रिक टन, हैफेड ने 17,774 मीट्रिक टन तथा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन ने 1,43,563 मीट्रिक टन उठान की है। जो कि कुल खरीद का 78 प्रतिशत है। जिले के 26,506 किसानों को 742.58 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले में धान की फसल की उठान जारी रहेगी। जिससे मंडी में किसानों और आढ़तियों को फसल रखने में कोई परेशानी नहीं होगी। -यशपाल मेहता, मार्केट कमेटी सचिव, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed