{"_id":"6acbbfd916e750ac4e075d90","slug":"procurement-in-grain-markets-halted-on-sunday-light-rain-raises-farmers-concerns-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-162769-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: अनाज मंडियों में रविवार को खरीद रही बंद, बूंदाबांदी से किसानों की बढ़ी चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: अनाज मंडियों में रविवार को खरीद रही बंद, बूंदाबांदी से किसानों की बढ़ी चिंता
Sun, 11 Oct 2026 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 11 Oct 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
शहर की पुरानी अनाजमंडी में तिरपाल से ढकी गई धान की ढेरियां। संवाद
फतेहाबाद। अनाज मंडी में रविवार को धान की सरकारी खरीद बंद रही। जबकि धान की आवक व उठान प्रक्रिया जारी। इससे ढेरियों से अटी मंडी से हल्की राहत मिली है। वहीं मौसम में आए बदलाव से हल्की बूंदाबांदी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी।
मंडियों में खुले आसमान के नीचे पड़ी धान की फसल के भीगने का डर किसानों को सताने लगा है। रविवार को खरीद प्रक्रिया बंद रहने के बावजूद मंडियों में धान की आवक और उठान का सिलसिला जारी रहा। रविवार को जिले की अनाज मंडियों में 1,14,840 क्विंटल धान की आवक दर्ज की गई। अब तक मंडियों में कुल 785210 क्विंटल धान पहुंच चुका है।
--
मौसम बदलते ही कटाई में आई तेजी
किसान वीर सिंह, सुभाष, श्रीराम और शंकरलाल आदि ने बताया कि खेतों में खड़ी फसल को जल्द से जल्द काटकर मंडियों तक पहुंचाया जाए। हालांकि, मंडियों में पहले से ही धान की अधिक आवक होने के कारण फसल के रखरखाव और समय पर उठान की चिंता बनी हुई है। रविवार को खरीद बंद होने से किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए इंतजार करना पड़ा। ऐसे में यदि बारिश तेज होती है तो खुले में रखी धान की फसल भीगने से उसकी गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
-- -
उठान से मंडियों में मिली हल्की राहत
जिले की अनाज मंडियों में रविवार को 2126 क्विंटल धान का उठान हुआ। उठान प्रक्रिया जारी रहने से मंडियों में जमा फसल के दबाव से कुछ राहत मिली है। हालांकि इसके बावजूद मंडियों में अभी भी 1,70,500 क्विंटल धान उठान के इंतजार में पड़ा है। लगातार आवक और धीमे उठान के बीच मंडियों में धान जमा होने से किसानों और आढ़तियों की चिंता बनी हुई है। मौसम खराब होने की स्थिति में यह परेशानी और बढ़ सकती है।
--
उठान के बाद भुगतान की उम्मीद
अनाजमंडियों से धान का उठान होने के बाद अब किसानों को उनकी फसल का भुगतान मिलने की उम्मीद है। हालांकि अभी तक किसानों का भुगतान शुरू नहीं हो सका है। किसानों ने खरीद एजेंसियों और मार्केट कमेटी से मांग की है कि उठान प्रक्रिया में तेजी लाई जाए ताकि मंडियों में जमा धान का जल्द निपटान हो सके और उन्हें समय पर भुगतान मिल पाए। फिलहाल किसानों की नजर मौसम के मिजाज के साथ मंडियों में खरीद और उठान प्रक्रिया पर टिकी हुई है।
-- -- -- -- -- -
:: अनाज मंडी में उठान प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी। मौसम में आए परिर्वतन को देखते तिरपाल आदि की व्यवस्था की गई है। किसानों को फसल बेचने के दौरान परेशानी नहीं होगी।
- अमित रोहिल्ला, सचिव मार्केट कमेटी, फतेहाबाद।