{"_id":"642b1294272df698f40f6325","slug":"private-agency-will-pick-up-door-to-door-garbage-in-27-wards-permission-granted-for-tender-fatehabad-news-c-21-1-97079-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 27 वार्डों में डोर टू डोर कचरा उठान करेगी निजी एजेंसी, टेंडर के लिए मिली अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 27 वार्डों में डोर टू डोर कचरा उठान करेगी निजी एजेंसी, टेंडर के लिए मिली अनुमति
Mon, 03 Apr 2023 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 03 Apr 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद में डोर टू डोर कचरा उठान के लिए तैयार गाड़ियां।
फतेहाबाद। नगर परिषद का डोर टू डोर कचरा उठान टेंडर आखिरकार सिरे चढ़ गया है। नगर निकाय कार्यालय ने टेंडर के लिए अनुमति दे दी है। नगर परिषद कार्यालय अब जल्द निजी एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी करेगा। निजी एजेंसी एक साल तक शहर के 27 वार्डों से घर-घर से कचरा उठाएगी और मुख्य कचरा संग्रह स्थल पर पहुंचाएगी।
निजी एजेंसी को नगर परिषद 1675 रुपये प्रति टन के हिसाब से भुगतान करेगा। शहर से रोजाना करीब 35 टन कचरा निकलता है। अहम बात यह है कि कचरा उठान के लिए गाड़ियां और कर्मचारी निजी एजेंसी के होंगे। करीब डेढ़ साल से ये प्रोजेक्ट लटका हुआ था। नगर परिषद फतेहाबाद ने इस प्रोजेक्ट का एस्टीमेट बनाकर अनुमति के लिए शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय को भेजा था, जिसे पिछले साल सितंबर माह में मंजूरी दे दी गई थी। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई। फरवरी माह में टेंडर प्रक्रिया पूरी हुई। जिसमें 9 एजेंसियां आई थी। सबसे कम रेट 1675 रुपये एजेंसी ने दिया था। जिसके प्रस्ताव को मंजूरी के लिए नगर परिषद ने नगर निकाय को भेजा था। सोमवार को इसे मंजूरी मिल गई है।
कचरा उठाने के लिए एजेंसी की ही होंगी गाड़ियां
शहर के 27 वार्डों से घर-घर से कचरा उठाने के लिए एजेंसी को ही अपनी गाड़ियां लगानी होंंगी। नगर परिषद के पास 13 गाड़ियां हैं, जिसे निजी एजेंसी को अनुबंध पर दी जा जाएंगी। इसके अलावा अन्य गाड़ियों की व्यवस्था एजेंसी को ही करनी होगी। शहर की सीमा बढ़ने के चलते नगर परिषद ने हाउस की बैठक में 13 गाड़ियां खरीदने का प्रस्ताव भी पास किया था लेकिन डोर टू डोर प्रोजेक्ट के चलते इसे रद्द कर दिया गया था।
विज्ञापन
शहर के बाजार व वार्डों में सफाई नप के ही कर्मचारी करेंगे :
शहर से रोजाना करीब 35 टन कचरा निकलता है। नगर परिषद के पास मैन पॉवर की कमी है। इसी वजह से शहर में सफाई नहीं हो पा रही है और न ही डंपिंग साइट से कचरा समय पर उठ रहा है। एजेंसी के आने के बाद घर-घर से कचरा उठाने की जिम्मेदारी नप की खत्म हो जाएगी। नप के सफाई कर्मचारियों के जिम्मे शहर व वार्डों में सफाई का काम रहेगा।
निजी एजेंसी आने से आउटर एरिया को होगा फायदा :
शहर की सीमा बढ़ चुकी है और वार्डों की संख्या 25 से बढ़कर 27 हो चुकी है। शहर सीमा में हंस कॉलोनी, स्वामी नगर, हरनाम सिंह कॉलोनी, आजाद नगर शामिल हो चुके हैं। लेकिन यहां आउटर एरिया में न तो सफाई कर्मी जा रहे हैं और न ही डोर टू डोर कचरा उठान हो रहा है।
ये है शहर में स्थिति
रोजाना निकल रहा कचरा- 35 टन
शहर में वार्डों की संख्या -27
शहर में घरों की संख्या -27 हजार 500
नप के पास सफाई कर्मचारी - 170
नगर परिषद के डोर टू डोर कचरा उठान टेंडर को मंजूरी मिल गई है। जल्द ही एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद एजेंसी वार्डों में घर-घर से कचरा उठाएगी।
- ऋषिकेश चौधरी, ईओ, नगर परिषद