{"_id":"5fca69968ebc3ecf5b7dd14f","slug":"price-of-potato-and-onion-reduced-fatehabad-news-rtk5850372109","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई पैदावार के चलते आलू प्याज के थोक दामों में 10 रुपये प्रतिकिलो की आई गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई पैदावार के चलते आलू प्याज के थोक दामों में 10 रुपये प्रतिकिलो की आई गिरावट
विज्ञापन
फतेहाबाद की मंडी में आई आलू की नई फसल।
- फोटो : Fatehabad
जिला में लोकल सब्जियों की नई पैदावार व पंजाब से आ रही सब्जियों के चलते शुक्रवार को फतेहाबाद में आलू, प्याज, मटर व गाजर के होलसेल दामों में प्रति किलो 10 रुपये से भी ज्यादा की कमी आ गई। कई माह से प्याज व आलू आसमान को छू रहे थे। शुक्रवार को प्याज के दाम गिरकर 35 से 38 रुपये प्रतिकिलो व आलू के दाम 19 से 20 रुपये प्रतिकिलो रह गए।
महाराष्ट्र के नासिक में बारिश के कारण प्याज की फसल खराब होने के बाद प्याज के दाम पिछले कई माह से प्याज 70 रुपये के आसपास चल रहे थे। दिवाली पर लोकल फसल आने की उम्मीद से इसके भाव 50 रुपये के आसपास रह गए। शुक्रवार को इसके दाम गिरकर 35 से 38 रुपये प्रतिकिलो रह गए। ऐसे ही आलू के थोक दाम 40 रुपये प्रतिकिलो के आसपास थे। शुक्रवार को यह गिरकर 20 रुपये प्रतिकिलो रह गए। मटर अब तक 40 रुपये प्रतिकिलो थे जो अब 28 रुपये प्रतिकिलो रह गए। गाजर के दाम 20 से गिरकर 10 रुपये प्रति किलो रह गए। सब्जी मंडी के व्यापारियों के अनुसार, इस समय हरियाणा के शाहबाद, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला व पंजाब के कई जिलों से आलू की आवक हो रही है। ऐसे ही राजस्थान के अलवर, मेवात व जिले के कई गांवों में नए प्याज की अगेती फसल आ गई है। जिस कारण दामों में गिरावट आई।
प्रदेश में कई क्षेत्रों में आलू की अगेती फसल आनी शुरू हो गई। इसके अलावा प्रदेश के मेवात व राजस्थान के अलवर से प्याज की पैदावार यहां पहुंच रही है। यही कारण है कि सब्जियों के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। -अमरजीत कुंडू, बागवानी अधिकारी।