{"_id":"693711deb8af7585f4010b1e","slug":"preparations-underway-to-build-a-gurudwara-on-park-land-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-144953-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पार्क की जमीन पर गुरुद्वारा बनाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पार्क की जमीन पर गुरुद्वारा बनाने की तैयारी
Mon, 08 Dec 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
गांव धारसूल में पार्क की जगह पर गुरुद्वारा बनाने के खिलाफ बैठक करते ग्रामीण। संवाद
कुलां। गांव धारसूल कलां स्थित शहीद भगत सिंह पार्क की जमीन पर गुरुद्वारा बनाने की प्रक्रिया शुरू करने के विरोध में ग्रामीणों ने रोष जताया है। इसके विरोध में सोमवार सुबह ग्रामीण गांव की गोशाला में एकत्रित हुए।
ग्रामीणों ने कहा कि पार्क की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर गुरुद्वारा बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने इसका विरोध करते हुए कहा कि वो किसी भी सूरत में पार्कस्थल पर गुरुद्वारे का निर्माण नहीं होने देंगे। ग्रामीणों ने इसके बाद ग्राम पंचायत के साथ पुलिस चौकी व एसडीएम टोहाना को भी शिकायत भेजी है।
सरपंच सतगुरु सिंह, ब्लॉक समिति सदस्य विकास कुमार, राजेंद्र काला, रणवीर, रामनिवास, मंदीप, महेंद्र, दिलप्रीत, धर्मप्रीत आदि ने बताया कि जाखल रोड पर पंचायती तालाब के सामने तीन कनाल पंचायती भूमि पर शहीद भगत सिंह पार्क बनाया हुआ है। कुछ लोगों ने पार्क में लगी शहीद भगत सिंह की प्रतिमा को एक कोने में लगा दिया और वहां पर गुरुद्वारा बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इतना ही नहीं, पार्क में निशान साहिब भी लगा दिया गया है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत की आधा एकड़ भूमि पर पहले से ही गुरुद्वारा स्थापित है। ऐसे में गांव में बने शहीद भगत सिंह पार्क की जगह पर अलग से गुरुद्वारा बनाने का कोई औचित्य नहीं है। पार्क की जगह पर गुरुद्वारा बनाने से उनकी सामुदायिक जगह छिन जाएगी।