फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Pradhan is giving instructions on fogging on WhatsApp, city council officer is not ready to accept

Fatehabad News: प्रधान व्हाटसएप पर दे रहे फॉगिंग के निर्देश, नगर परिषद अधिकारी मानने को नहीं तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 10:08 PM IST
विज्ञापन
Pradhan is giving instructions on fogging on WhatsApp, city council officer is not ready to accept
फतेहाबाद में डेंगू को लेकर जागरूक करते हुए स्वास्थ्यकर्मी
फतेहाबाद। जिले में डेंगू के केस लगातार बढ़ रहे है। शहर फतेहाबाद में फिलहाल सबसे ज्यादा केस दर्ज किए गए हैं। लेकिन बावजूद इसके वार्डों में फॉगिंग नहीं हो रही है। नगर परिषद कर्मचारी फॉगिंग को लेकर मात्र औपचारिकता करने में जुटे हैं। नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची के निर्देशों को सफाई ब्रांच के अधिकारी और कर्मचारी भी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची खुद के वार्ड में यानि मॉडल टाउन में व्हाटसएप ग्रुप में दो बार फॉगिंग करवाने के निर्देश दे चुके हैं लेकिन कोई असर नहीं है। इसके अलावा शहर के अन्य वार्डों में भी फॉगिंग नहीं हो रही है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से भी बार-बार नगर परिषद अधिकारियों को शहर में फॉगिंग करवाने के लिए पत्राचार किया जा रहा है। लेकिन फिर भी हालात जस के तस ही बने हुए हैं।
विज्ञापन


जिले में ये मिल चुके हैं डेंगू केस
क्षेत्र डेंगू केस मिले
फतेहाबाद शहर 19
टोहाना शहर 14
रतिया 1
भूना 2
जाखल 6
भट्टूकलां 10
बड़ोपल 7
भूथनकलां 9

इधर प्रधान ने सीएम को लिखा तबादले के लिए पत्र
नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने कार्यकारी अभियंता अमित के तबादले के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। पत्र में लिखा है कि कार्यकारी अभियंता मनमाने ढंग से काम करवाता है। जनहित में करवाए जाने वाले मेरे द्वारा कहे गए काम नहीं होते हैं। पांच साल में हुए काम की जांच करवाई जाए। कार्यकारी अभियंता का कहना है कि नियम अनुसार टेंडर लगाए जा रहे है और काम हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
नगर परिषद कर्मचारियों को बार-बार कहा जा रहा है कि फॉगिंग करवाएं लेकिन नहीं हो रही है। मॉडल टाउन के लोग भी उनसे मिल चुके हैं। अभी मच्छर ज्यादा पनप रहे है और डेंगू केस बढ़ने का भी खतरा बना हुआ है।
-राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान नगर परिषद
-----
डेंगू केस मिलने पर नगर परिषद को फॉगिंग के लिए कहा जा रहा है। इस संबंध में उन्हें पत्र भी लिखा जा रहा है।
-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed