फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Pradhan and councilors complained in front of the civic body minister, said - work is not being done, there are irregularities in the construction of divider.

Fatehabad News: निकाय मंत्री के सामने प्रधान और पार्षदों ने की शिकायत, बोले- नहीं हो रहे काम, डिवाइडर निर्माण में हो रही गड़बड़ी

Wed, 04 Dec 2024 11:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 04 Dec 2024 11:12 AM IST
विज्ञापन
Pradhan and councilors complained in front of the civic body minister, said - work is not being done, there are irregularities in the construction of divider.
फतेहाबाद के रेस्ट हाउस में नगर निकाय मंत्री के सामने ​शिकायत करते हुए प्रधान व पार्षद
फतेहाबाद। सरकार बनने के बाद पहली बार नगर निकाय मंत्री विपुल गोयल मंगलवार को फतेहाबाद पहुंचे और भूना रोड स्थित विश्राम गृह में अधिकारियों और नगर परिषद और नगर पालिका के प्रधान व पार्षदों के साथ बैठक की। बैठक में नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने मंत्री के सामने विकास कार्य न होने को लेकर शिकायत की और कहा कि अधिकारी जानबूझ काम नहीं कर रहे हैं। पार्षदों ने डिवाइडर निर्माण को लेकर शिकायत की और कहा कि गड़बड़ी हो रही है नई ग्रिल को तोड़कर दोबारा लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

मंत्री ने तुरंत संयुक्त निदेशक कंवर सिंह को जांच के निर्देश दिए और प्रधान व पार्षदों के साथ भेजा। इस दौरान डीएमसी संजय बिश्रोई, कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक, ईओ सुरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। संयुक्त निदेशक ने लालबत्ती चौक पर पहुंचकर निर्माणाधीन डिवाइडर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजने के निर्देश दिए। अधिकारियों का कहा कि अगर गड़बडी मिलती है तो एजेंसी पर कार्रवाई की जाए। इसके बाद संयुक्त निदेशक अधिकारियों को लेकर पपीहा पार्क पर पहुंचे। यहां पर लगे होर्डिंग को लेकर रिपोर्ट मांगी और कहा कि इसकी अनुमति दिखाएं। लेकिन अधिकारी और कर्मचारी कोई जवाब नहीं दे पाए। संयुक्त निदेशक ने फटकार लगाते हुए कहा कि तुरंत अवैध होर्डिंग हटाएं और रिपोर्ट मुख्यालय को भेजे कि कहां- कहां लगाए हैं।
विज्ञापन


प्रधान पक्ष के पार्षद करते रहे शिकाय, चुप रहे पूर्व विधायक
विश्राम गृह में मंत्री विपुल गोयल के सामने प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने कहा कि प्रॉपर्टी आईडी को लेकर लोग परेशान हैं, सडक़ों पर बेसहारा पशु घूम रहे हैं। प्रधान पक्ष के पार्षद सुरेंद्र डिंगवाल, अनिल गर्ग, चंद्रभान ने भी मंत्री के सामने वार्डों में काम न होने की शिकायत की। इस दौरान मंत्री के सामने बैठे पूर्व विधायक दुड़ाराम खामोश रहे और चुपचाप सुनते रहे। प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची और पूर्व विधायक दुड़ाराम के बीच काफी समय से खींचतान चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूना चेयरपर्सन ने गलियों के निर्माण के लिए मांगे 10 करोड़
भूना नगर पालिका चेयरपर्सन अर्पणा पसरीजा ने मंत्री विपुल गोयल के सामने भूना में सभी गलियों के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये की मांग रखी। मंत्री ने कहा कि जल्द ही इस मांग को पूरा किया जाएगा। मंत्री ने अधिकारियों को शहर को 15 दिन के अंदर कैटल फ्री करने के निर्देश दिए।


मैंने मंत्री के सामने शिकायत की है कि विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। जानबूझकर टेंडर नहीं लगाए जा रहे। डिवाइडर के निर्माण में गड़बड़ी हो रही है। मंत्री ने तुरंत निदेशक को भेजकर जांच करवाई है। पपीहा पार्क के पास अवैध होर्डिंग भी लगे मिले हैं। मंत्री ने आश्वासन दिया है कि अगर कोई समस्या है तो तुरंत मेल पर शिकायत भेज दें। - राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed