फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Power supply disrupted at the Municipal Council; newborn's Aadhaar enrollment stalled, preventing payment of property tax

Fatehabad News: नगर परिषद में बिजली सप्लाई ठप, नवजात के आधार रुके तो गृहकर नहीं हुआ जमा

Fri, 25 Sep 2026 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 25 Sep 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted at the Municipal Council; newborn's Aadhaar enrollment stalled, preventing payment of property tax
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में लाइट जाने पर इंतजार करते हुए लोग संवाद
फतेहाबाद। नगर परिषद कार्यालय में शुक्रवार सुबह बिजली सप्लाई ठप होने से करीब साढ़े तीन घंटे कामकाज प्रभावित रहा। ऑनलाइन सेवाएं बंद होने से नवजात का आधार बनवाने और गृहकर जमा कराने पहुंचे लोगों को परेशानी हुई। परिवार पहचान पत्र से जुड़े कार्य भी अटक गए।
विज्ञापन

सुबह करीब 9 बजे बिजली सप्लाई में फाल्ट आने से कार्यालय का कामकाज प्रभावित हो गया। कंप्यूटर और ऑनलाइन सेवाएं बंद हो गईं। बिजली नहीं होने से कर्मचारियों के काम भी रुक गए। नगर परिषद जैसे महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय में बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त बैकअप व्यवस्था नहीं होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई।
विज्ञापन

नवजात का आधार बनवाने पहुंचे परिजन करीब साढ़े तीन घंटे तक बिजली बहाल होने का इंतजार करते रहे। गृहकर जमा कराने आए लोगों को भी इंतजार करना पड़ा। कुछ लोग बिना काम करवाए वापस लौट गए। परिवार पहचान पत्र कार्यालय में पहुंचे लोगों को भी इसी समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में अधिकतर सेवाएं ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध हैं। बिजली आपूर्ति बाधित होने पर इन सेवाओं का संचालन पूरी तरह रुक जाता है। ऐसे में जरूरी सेवाओं वाले कार्यालयों में वैकल्पिक बिजली व्यवस्था जरूरी है।

कर्मचारियों ने बिजली सप्लाई में आए फाल्ट को ठीक किया। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बिजली बहाल होने के बाद कार्यालय में कामकाज दोबारा शुरू हुआ। इसके बाद आधार, गृहकर और परिवार पहचान पत्र से जुड़े काम करवाने पहुंचे लोगों को सेवाएं मिल सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed