फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Power corporation's system will not be able to survive in severe heat, capacity of seven sub-stations will increase

Fatehabad News: भीषण गर्मी में नहीं हांफेगा बिजली निगम का तंत्र, सात सब स्टेशनों की बढ़ेगी क्षमता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Feb 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Power corporation's system will not be able to survive in severe heat, capacity of seven sub-stations will increase
फतेहाबाद स्थित बिजली घर।
फतेहाबाद। मौसम के बदले मिजाज के चलते इस बार गर्मी अधिक पड़ने के आसार रहेंगे। भीषण गर्मी के पूर्वानुमान को देखते हुए बिजली निगम प्रबंधन ने भी अपने तंत्र को मजबूत करना शुरू कर दिया है। बिजली घरों से लेकर ट्रांसफार्मर हांफते हुए नजर न आएं, इसलिए फतेहाबाद ऑपरेशन सर्कल की तरफ से समय रहते फील्ड में काम शुरू करवाया गया है। जिले में 10 नए बिजली घर बनाए जाएंगे। सात सब स्टेशनों के अलावा शहरी क्षेत्रों में लगे छोटे-छोटे 312 ट्रांसफार्मरों की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी। पहले से मौजूद फीडरों से अलग करके 65 नए फीडर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

दरअसल, इस बार तापमान बढ़ने के कारण फरवरी में ही अप्रैल जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है। तापमान में बढ़ोतरी होते ही गेहूं में सिंचाई की मांग बढ़ गई है। ऐसे में बिजली खपत भी बढ़ गई है। बता दें कि पिछले साल भी गर्मी का असर खूब रहा था। इस कारण जिले ही नहीं बल्कि प्रदेशभर में हर रोज बिजली के कट लगाने पड़े थे। स्थानीय स्तर पर भी बिजली निगम का तंत्र हांफने लगा था। कभी ट्रांसफार्मर की सीटी डैमेज होने तो कभी जंपर उड़ने के भी कई मामले सामने आए थे। इसलिए इस बार बिजली निगम के अधिकारी समय से ही सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुट गए हैं। संवाद
विज्ञापन

ये 33 केवी नए सब स्टेशन बनाए जाएंगे
दौलतपुर : 10 एमवीए
झलनिया : 10 एमवीए
एमपी रोही : 10 एमवीए
ढांड : 10 एमवीए
जाखन दादी : 10 एमवीए
बाड़ा : 10 एमवीए
दमकोरा : 20 एमवीए
म्योंद कलां : 20 एमवीए
दिगोह (न्यू) : 10 एमवीए
रत्ताखेड़ा : 10 एमवीए
इन 7 सब स्टेशनों की बढ़ाई जाएगी क्षमता
शक्करपुरा 20 से 30 एमवीए
बिठमड़ा 10 से 20 एमवीए
पिरथला 20 से 30 एमवीए
जमालपुर शेखां 20 से 30 एमवीए
चंदड़ खुर्द 20 से 30 एमवीए
भट्टू खुर्द 10 से 20 एमवीए
बनगांव 10 से 20 एमवीए
इन गांवों में 33 केवी लाइनों की बढ़ाई जाएगी क्षमता
- भिरड़ाना
- हड़ोली
- कमाना
- मेहमदकी
- अजीत नगर
- ढाणी रायपुर
- गुल्लरवाला
21 से 25 फरवरी के बीच पिछले और इस साल के तापमान में फर्क
तारीख साल 2022 साल 2023
21 फरवरी - 24 डिग्री सेल्सियस - 30 डिग्री सेल्सियस
22 फरवरी - 26 डिग्री सेल्सियस - 29 डिग्री सेल्सियस
23 फरवरी - 28 डिग्री सेल्सियस - 28 डिग्री सेल्सियस
24 फरवरी - 26 डिग्री सेल्सियस - 28 डिग्री सेल्सियस
25 फरवरी - 25 डिग्री सेल्सियस - 29 डिग्री सेल्सियस
कोट
गर्मी के सीजन को देखते हुए हमने व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाना शुरू कर दिया है। 10 नए बिजली घर बनाए जाएंगे। सात सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ाई जा रही है। 65 नए फीडर तैयार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-केडी बंसल, एसई, फतेहाबाद सर्कल, डीएचबीवीएन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed