{"_id":"56e8550a4f1c1b87108b4f4f","slug":"politics-block-committee-election-31-march-chairman-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिप चेयरमैन : 31 मार्च से पहले चौधर के चुनाव की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिप चेयरमैन : 31 मार्च से पहले चौधर के चुनाव की उम्मीद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Wed, 16 Mar 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
जिला परिषद चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद जिले में एंटी बीजेपी जिला परिषद चेयरमैन बनाने में जुटे विरोधी मोर्चा की कोशिशों को पंख लगते दिख रहे हैं। विरोधी गुट के 11 जिला पार्षदों द्वारा अतिरिक्त उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर 21 मार्च से पहले चुनाव कराने की मांग के अगले ही दिन जिला प्रशासन ने इस संदर्भ में प्रदेश सरकार से गाइड लाइंस मांग ली हैं।
जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश खोथ ने जिला परिषद चेयरमैन चुनाव के बारे में पंचायती विभाग के निदेशक को पत्र लिखा है। इसमें सारी परिस्थितियों का जिक्र करते हुए उनसे इस बारे में टिप्पणी देने को कहा गया है। सूत्रों की मानें तो जिला प्रशासन 31 मार्च से पहले ही जिप चेयरमैन का चुनाव करवा सकता है। हालांकि कोई भी औपचारिक ऐलान से पहले टोहाना की राय भी लिए जाने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता।
बैठक की तिथि के एलान के बाद विरोधी गुट तय करेगा चेयरमैन उम्मीदवार
सत्ताधारी बीजेपी के खिलाफ 18 में से 11 जिला पार्षदों ने मोर्चा खोला हुआ है। हालांकि विरोधी मोर्चा अभी तक अपने चेयरमैन उम्मीदवार का नाम तय नहीं कर पा रहा है। बताया गया है कि राजेश कस्वां इस गुट की ओर से जिला परिषद चेयरमैन के लिए उम्मीदवार हो सकते हैं, लेकिन गुट के ही कुछ सदस्य इसके खिलाफ भी बताए जा रहे हैं। वैसे यह गुट दो बार अपनी एकजुटता का प्रदर्शन कर चुका है।
विज्ञापन
छह मार्च को जिला परिषद की पहली बैठक के दिन भी उक्त सभी पार्षद विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया के साथ आशीर्वाद पैलेस में बैठक भी कर चुके थे। इसके बाद बीते दिन उपरोक्त सभी पार्षद जिला परिषद भवन में भी एकत्र हुए और एडीसी को बाकायदा चुनाव जल्दी करवाने के लिए ज्ञापन भी सौंपा।
बीजेपी कर रही है वेट एंड वॉच
इस सारे मसले में बीजेपी चुपचाप इंतजार कर रही है। दरअसल बीजेपी के मैनेजरों को इस बात की उम्मीद है कि विरोधी गुट के जिप चेयरमैन उम्मीदवार तय होते ही गुट में भगदड़ मचेगी और इसी का फायदा उठाकर बीजेपी अपने उम्मीदवार को चेयरमैन बनाने में कामयाब रहेगी। सूत्रों की मानें तो बीजेपी इस समय वार्ड पांच की पार्षद युक्ति गोदारा पर दांव खेलने का पूरा मन बना चुकी है।
भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फुलां युक्ति गोदारा से मिल भी चुके हैं। हालांकि बीते दिन भी उनका युक्ति गोदारा के घर जाकर मिलने का कार्यक्रम था लेकिन अचानक प्रोग्राम टाल दिया गया। दूसरी ओर, विरोधी गुट की ओर से पार्षद रामचंद्र सहनाल के अलावा इनेलो नेता निशान सिंह भी युक्ति गोदारा को मनाने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन सूत्रों की मानें तो युक्ति गोदारा ने सरकार के खिलाफ जाने से साफ इंकार कर दिया है।
फतेहाबाद जिला परिषद चेयरमैन के चुनाव एवं बैठक के संबंध में पंचायत विभाग के निदेशक को पत्र लिखकर मार्गदर्शन मांगा गया है। जैसे ही उच्चाधिकारियों के निर्देश होंगे, जिला परिषद की बैठक संबंधी नोटिस जारी कर दिया जाएगा।
राजेश खोथ, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, फतेहाबाद