{"_id":"696e75f4375e2dc6670b20d3","slug":"polices-prompt-action-in-cyber-fraud-case-resulted-in-the-victim-getting-back-rs-7500-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-147253-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: साइबर ठगी में पुलिस की तत्परता से पीड़ित को मिले 7,500 रुपये वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: साइबर ठगी में पुलिस की तत्परता से पीड़ित को मिले 7,500 रुपये वापस
Mon, 19 Jan 2026 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 19 Jan 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
भूना। थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित को 7,500 रुपये की राशि वापस दिलाई। समय पर की गई पुलिस कार्रवाई से ठगी की पूरी रकम सुरक्षित कर ली गई और बाद में पीड़ित के खाते में ट्रांसफर कर दी गई।
साइबर हेल्प डेस्क इंचार्ज पीएसआई मनदीप ने बताया कि गांव धोलू निवासी विशाल ने थाने में शिकायत दी थी कि उसके बैंक खाते से साइबर धोखाधड़ी के माध्यम से 7,500 रुपये निकाल लिए गए हैं। शिकायत प्राप्त होते ही मामले को गंभीरता से लिया गया और तकनीकी जांच प्रक्रिया शुरू की गई। इसके साथ ही संबंधित बैंक अधिकारियों से तुरंत संपर्क स्थापित किया गया।
पुलिस और बैंक की संयुक्त व समयबद्ध कार्रवाई से ठगी की गई राशि को समय रहते फ्रीज कर लिया गया। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद पूरी रकम पीड़ित के खाते में सफलतापूर्वक वापस पहुंचा दी गई।